रजनीकांत की नई फिल्म 14 अगस्त को रिलीज़, शुरुआती समीक्षाओं में ‘कबाली’ के बाद का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन


(राष्ट्र की परम्परा मनोरंजन डेस्क)

2024 में अमिताभ बच्चन के साथ सुपरहिट फिल्म “वेट्टैयां” देने के बाद, दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी नई फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। रिलीज़ से पहले, गुरुवार 8 अगस्त को फिल्म की एक निजी स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें चुनिंदा मेहमानों और समीक्षकों को फिल्म दिखायी गई।

स्क्रीनिंग के बाद सोशल मीडिया पर शुरुआती प्रतिक्रियाएं तेज़ी से वायरल हो रही हैं। कई प्रशंसकों ने इसे 2016 की ‘कबाली’ के बाद रजनीकांत का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन बताया है। एक एक्स (पूर्व ट्विटर) यूजर ने फिल्म के हर प्रमुख किरदार पर विस्तार से समीक्षा करते हुए लिखा, “कबाली के बाद रजनीकांत का सर्वश्रेष्ठ अभिनय देखने को मिला।”

फिल्म में नागार्जुन की भूमिका को भी सराहा जा रहा है, उन्हें “फिल्म की रीढ़” बताया गया है। वहीं, बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान का विस्तारित कैमियो दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज साबित हुआ। एक नेटिजन ने लिखा, “आमिर खान की एंट्री ने पूरे थिएटर को स्टेडियम में बदल दिया।”
स्मृति ईरानी बनीं टीवी की सबसे महंगी अदाकारा
टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली स्मृति ईरानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका अभिनय नहीं बल्कि उनकी फीस है। ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार, स्मृति ईरानी टीवी की सबसे महंगी अदाकारा बन गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, स्मृति ईरानी एक एपिसोड के लिए 14 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं। फीस के मामले में उन्होंने हिना खान, रुपाली गांगुली और यहां तक कि बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ दिया है।

मनोरंजन जगत में इस समय स्मृति ईरानी की लोकप्रियता अपने चरम पर है। उनका शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सिर्फ एक हफ्ते में टीआरपी चार्ट में नंबर वन बन गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

हर साल जलता हूँ, फिर भी पलता हूँ!

रावण की व्यथा के बहाने आधुनिक समाज के दोहरे चरित्र पर तीखा प्रहार प्रस्तुतकर्ता: संजय…

9 minutes ago

कनाडा के सैन्य अड्डे पर काल बनी आग! पलक झपकते सैनिक घिरे लपटों में, 4 की मौत और 39 घायल

Aiनिर्मित सांकेतिक अल्बर्टा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में सैन्य अभ्यास के…

19 minutes ago

मेले से लौट रहे लोगों पर कहर बनकर टूटी स्कॉर्पियो! पटना में कई घायल, हादसे के बाद मची चीख-पुकार

पटना में दुर्गा पूजा मेले से लौट रहे लोगों पर मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो! 200…

37 minutes ago

टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग! सीने पर बैंडेज वाली तस्वीर वायरल, दिशा पाटनी से मुलाकात की चर्चा

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर सामने आई फायरिंग की…

1 hour ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षा का भरोसा, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…

1 hour ago

बच्चों के फोन में छिपे ऐप्स का कैसे लगाएं पता? जानिए आसान ट्रिक्स

स्मार्टफोन में छिपे ऐप्स का ऐसे लगाएं पता! Android और iPhone यूजर्स अपनाएं ये आसान…

2 hours ago