
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा) पूर्वोत्तर रेलवे केे वाराणसी मंडल के बेल्थरा रोड-कीड़िहरापुर स्टेशनों के मध्य स्थित पुल सं. 37 पर इंजीनियरिंग कार्य हेतु 30 अप्रेैल, 2023 को ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन , नियंत्रण, पुनर्निधारण एवं शार्ट टर्मिनेषन/शार्ट ओरिजिनेषन निम्नवत् किया जायेगा।
निरस्तीकरण
गोरखपुर से 30 अप्रैल, 2023 को चलने वाली 15129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- वाराणसी सिटी से 30 अप्रैल, 2023 को चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन
सीतामढ़ी से 30 अप्रैल, 2023 को चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-फेफना-मऊ के रास्ते चलायी जायेगी।
नियंत्रण
अमदाबाद से 29 अप्रैल, 2023 को चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 29 अप्रैल, 2023 को चलने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
पुनर्निधारण
- नौतनवा से 30 अप्रैेल, 2023 को चलने वाली 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस नौतनवा से 60 मिनट पुनर्निधारित कर चलायी जायेगी।
शार्ट टर्मिनेशन बनारस से 30 अप्रैल, 2023 को चलने वाली 01748 बनारस-भटनी अनारक्षित विषेष गाड़ी मऊ में अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
शार्ट ओरिजिनेशन
भटनी से 30 अप्रैल, 2023 को चलने वाली 01747 भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित विषेष गाड़ी मऊ से चलायी जायेगी।
More Stories
दो स्कूलों में बम की धमकी से हड़कंप, जांच में नहीं मिली संदिग्ध वस्तु
शराब के खिलाफ छापेमारी के दौरान बवाल, पुलिस-ग्रामीणों में फायरिंग और रोड़ेबाजी, एक युवक की मौत, कई घायल
नई तकनीकी क्रांति की दस्तक: AI Browser का आगमन