Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरेलवे का बचपन बचाओ अभियान, मानव तस्करी रोकथाम के साथ यात्रियों की...

रेलवे का बचपन बचाओ अभियान, मानव तस्करी रोकथाम के साथ यात्रियों की संपत्ति सुरक्षित

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. रामकृष्णन के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल संपत्ति की सुरक्षा, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 29 नवंबर 2025 को मंडल कंट्रोल से प्राप्त सूचना पर गाड़ी संख्या 14005 के कोच संख्या B-2, बर्थ संख्या 11 से एक ओपो कंपनी का मोबाइल फोन एवं चार्जर बरामद किया गया। उक्त सामान को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बनारस पर सुरक्षित जमा कराया गया। 6 जनवरी 2026 को यात्री अभिषेक कुमार, निवासी देवरिया, द्वारा वैध टिकट एवं आधार कार्ड का सत्यापन कर मोबाइल व चार्जर सही अवस्था में सुपुर्द किया गया। यात्री ने इसकी अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये बताते हुए रेलवे सुरक्षा बल की सराहना की।
इसी क्रम में 3 जनवरी 2026 को गाड़ी संख्या 02563 के कोच M-3 में छूटे एक नीले रंग के जैकेट की सूचना प्राप्त हुई। 4 जनवरी को गाड़ी के सिवान स्टेशन पहुंचने पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा जैकेट बरामद कर पोस्ट पर जमा किया गया। 6 जनवरी 2026 को यात्री रिंकू कुमार गुप्ता, निवासी छपरा (बिहार) द्वारा आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद जैकेट सुपुर्द किया गया। जैकेट की अनुमानित कीमत 1100 रुपये बताई गई।
इसके अतिरिक्त 28 दिसंबर 2025 को गाड़ी संख्या 65120 के कोच से एक नीले रंग का पिट्ठू बैग बरामद किया गया, जिसमें पुराने कपड़े एवं बी.कॉम का प्रवेश पत्र मिला। संपर्क करने पर बैग देवराज पांडेय, निवासी देवरिया का पाया गया। 6 जनवरी 2026 को आवश्यक सत्यापन के बाद बैग उन्हें सुपुर्द किया गया। बैग व सामान की अनुमानित कीमत 4000 रुपये बताई गई। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यात्रियों की खोई संपत्ति सुरक्षित लौटाने की इस कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना मजबूत हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments