छठ पूजा के बाद घर लौटने वालों के लिए रेलवे की बड़ी घोषणा, 6181 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

छठ स्पेशल ट्रेन: छठ महापर्व की धूम देशभर में शुरू हो चुकी है। 25 अक्टूबर से आरंभ हुआ यह पर्व 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी लाखों लोग बिहार, झारखंड और पूर्वांचल की ओर छठ मनाने के लिए अपने घरों को रवाना हुए हैं। वहीं अब रेलवे ने छठ पूजा के बाद यात्रियों की वापसी यात्रा को आसान बनाने के लिए 6181 स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है।

भारतीय रेलवे के मुताबिक, 28 अक्टूबर से ये स्पेशल ट्रेनें अलग-अलग रूट पर चलाई जाएंगी ताकि त्योहारों के बाद काम पर लौटने वाले यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त पीआरएस काउंटर, ऑटोमेटिक टिकट मशीनें और सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए हैं ताकि भीड़ के बीच यात्रियों को आरामदायक सफर मिल सके।

त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, सूरत, अमृतसर, आनंद विहार टर्मिनल जैसे बड़े स्टेशनों पर विशेष होल्डिंग एरिया तैयार किए हैं। रेलवे कर्मचारी भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों का मार्गदर्शन करने में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें – हाइटेंशन तार ने छीनी एक युवा ज़िंदगी: समरसेबुल लगाने के दौरान दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

रेलवे ने यह भी बताया कि 25 नवंबर से 900 से अधिक अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी ताकि त्योहारों की भीड़ में यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिले।

बिहार के 30 बड़े स्टेशनों पर विशेष इंतजाम
बिहार के प्रमुख स्टेशनों जैसे पटना, दानापुर, राजेंद्र नगर टर्मिनल, दरभंगा, गया, सहरसा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और बरौनी में अतिरिक्त कोच, टिकट काउंटर, सीसीटीवी निगरानी और मौसम-रोधी होल्डिंग एरिया की व्यवस्था की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, बनारस और बलिया स्टेशनों पर भी यात्रियों की सुविधा बढ़ाई गई है ताकि सभी लोग सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव कर सकें।

यह भी पढ़ें – PM Kisan Yojana: खत्म होगा इंतजार? जानें कब आएगी प्रधानमंत्री किसान योजना की 21वीं किस्त

Karan Pandey

Recent Posts

डीएम दिव्या मित्तल की सख्ती: शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की बरहज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस…

4 hours ago

कुशीनगर हॉकी प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर, 24 मार्च को फाइनल मुकाबला

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित…

5 hours ago

नवरात्रि पर बेटी बचाओ अभियान: नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का सशक्त संदेश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…

5 hours ago

बाल लीलाओं के रस में सराबोर हुआ भक्तों का मन

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…

6 hours ago

साइबर जागरूकता कार्यशाला में डिजिटल सुरक्षा पर जोर, पुलिस लाइन निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर जनपद औरैया में…

6 hours ago

GATE-2026 में डीडीयू के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं की बढ़ी भागीदारी बनी खास उपलब्धि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के पचास से अधिक…

7 hours ago