वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 27 जून, 2024 को अपराध आसूचना शाखा, गोरखपुर व भटनी तथा रेलवे सुरक्षा बल, देवरिया सदर द्वारा बैकुंठपुर बाजार स्थित एक दुकान से ई-टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त एक दुकान संचालक को, व्यक्तिगत यूजर आईडी पर बने 06 अदद ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया।
26 जून, 2024 को अपराध आसूचना शाखा, गोरखपुर एवं भटनी तथा रेलवे सुरक्षा बल, देवरिया सदर द्वारा नारायणपुर नगवा रोड, रूद्रपुर देवरिया स्थित एक दुकान से ई-टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को व्यक्तिगत यूजर आईडी पर बने 11 अदद ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया।
26 जून, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल व अपराध आसूचना शाखा, छपरा द्वारा प्लेटफार्म संख्या-04/05 से यात्री सामान की चोरी करने वाले एक चोर को यात्रियों सेे चोरी किये हुए 02 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में देवरिया…
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे कुशीनगर डुप्लीकेट…
मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) जनपद के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशी पुरा मुहल्ले…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल की 9वीं…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित देवरिया रोजगार मेला 2026 में कुल 402 अभ्यर्थियों…