पद्म पुरस्कारों अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री हेतु योग्य व्यक्तियों का नामाकंन पोर्टल http:// Awards.gov.in पर
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने शासन के निर्देशों के क्रम मे बताया कि गणतंत्र दिवस- 2025 के अवसर पर पद्म पुरस्कारों अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री हेतु योग्य व्यक्तियों का नामाकंन पोर्टल http:// Awards.gov.in पर किया जाना है।
जिलाधिकारी श्री तंवर ने बताया कि यह पुरस्कार बिना जाति, व्यवसाय, स्थिति या लिंग के भेदभाव के विशिष्ट कार्यों, कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामले, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि सभी क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता है। पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन/सिफारिश हेतु 01 मई 2024 से 15 सितम्बर 2024 तक तिथि निर्धारित है।
ऑनलाइन पोर्टल https://Awards.gov.in पर अधिकतम 800 शब्दों में अनुशंसित व्यक्त्ति की विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों की ऑनलाइन अनुशंसा विभागों द्वारा अथवा सम्बन्धित व्यक्ति द्वारा विवरण स्वंय पोर्टल पर भरा जाना है।
उक्त के संदर्भ में जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त पुरस्कार हेतु ऑनलाइन अनुशंसा/नामांकन करने हेतु अधिक से अधिक प्रचार-प्रचार कराकर पुरस्कार हेतु ऑनलाइन नामाकंन कराना सुनिश्चित करें तथा कृत कार्यवाही से अवगत भी कराएं।
पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…
लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…
फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…
सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…
आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…
https://twitter.com/shoaibJamei/status/2102541528044630125?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2102541528044630125%7Ctwgr%5Eac38023a5f57828b40c49625c4d8daf89271bf4b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhasakshi.com%2Fnational%2Fshalimar-bagh-madina-masjid-demolished-in-midnight-delhi-anti-encroachment-drive नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में मंगलवार…