
वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 22 अप्रैल, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, वाराणसी सिटी को प्लेटफार्म संख्या-01 पर 13 वर्ष की एक लड़की बैठी मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को गुड़िया चाइल्ड लाइन, वाराणसी को सुपुर्द किया गया। 21 अप्रैल, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, देवरिया द्वारा एक बीमार व्यक्ति को देवरिया जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के उपरान्त उनके परिजन को सुपुर्द किया गया।
21 अप्रैल, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल गोरखपुर द्वारा गाड़ी संख्या-15008 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया। 23 अप्रैल, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल छपरा द्वारा गाड़ी संख्या-14617 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया। 21 अप्रैल, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी द्वारा गाड़ी संख्या-15004 से यात्री का छूटा एक पर्स बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर पर्स को उसे सुपुर्द किया गया। 21 अप्रैल, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल औंडिहार द्वारा गाड़ी संख्या-05135 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। जिसे यात्री को सुपुर्द कर दिया।
More Stories
तेहरान और मशहद से लौटे भारतीय छात्र, ‘ऑपरेशन सिंधु’ बना संकट में सहारा
विवाह के माह भीतर डीपीओ को देना होगा मिले उपहारों की लिस्ट
बीएचयू की पर्यावरण वैज्ञानिक प्रो. कविता शाह बनीं सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलपति