रेलवे की धरोहर व धार्मिक आस्था के केन्द्रों को जोड़ने की योजना

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) रेलवे प्रशासन द्वारा रींगस जं0 स्टेशन के निकट स्थित विश्व प्रसिद्ध धार्मिक आस्था के केन्द्र खाटू श्याम जी को सीधे रेलवे नेटवर्क से जोड़ने के लिये फाइनल लोकेशन सर्वेे की मंजूरी प्रदान की गई है। खाटू श्याम जी के दर्शन हेतु प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु विभिन्न माध्यमों जैसे- रेल, रोड तथा पैदल मार्ग से दर्शन के लिये आते हैं।
यहाँ प्रतिदिन लगभग तीस हजार श्रद्धालु आते हैं। शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को चार से पांच लाख श्रद्धालु आते हैं तथा एकादशी के समय श्रद्धालुओं की संख्या दस लाख होती है। मार्च मेला, जो कि 15 दिन का होता है, में 30 लाख से 40 लाख श्रद्धालु आते हैं। यह मंदिर सबसे ज्यादा श्रद्धालु आने वाले मंदिरों में से एक है।
रेल से आने वाले श्रद्धालु रींगस जं0 तक आते हैं उसके पश्चात वे यातायात के अन्य साधनों से खाटू श्याम जी मंदिर पहुंचते हैं। रींगस जं0 से खाटू श्याम तक का सफर सुगम व सुरक्षित बनाने के लिये रेलवे ने सांस्कृतिक धरोहर व धार्मिक आस्था के केन्द्रों को जोड़ने की योजना के तहत रींगस जं0 से खाटू श्याम जी तक नई रेल लाइन निर्माण हेतु फाइनल लोकेशन सर्वे की मंजूरी प्रदान की है।
फाइनल लोकेशन सर्वे का काम शीघ्र ही पूरा करके इस नई रेल लाइन के काम को स्वीकृति प्रदान कर कार्य प्रारम्भ किया जायेगा, जिससे देश के सभी भागों से आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द से जल्द से खाटू श्याम जी के मन्दिर तक पहुंचने हेतु रेल सुविधा प्राप्त हो सके । रेलवे द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी के मिशन विरासत और विकास के तहत धार्मिक स्थलों तक रेल कनेक्टिविटी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

19 minutes ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

28 minutes ago

डिप्टी सीएम के औचक निरीक्षण में खामियां उजागर, सीएचसी फाजिलनगर को सुधारने के सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…

1 hour ago

संघर्ष से सफलता तक: कलेक्ट्रेट कर्मचारी बने असिस्टेंट कमिश्नर (सेल टैक्स)

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…

1 hour ago

शिलापट्ट अनावरण व मेधावी छात्रों के सम्मान के साथ वार्षिकोत्सव सम्पन्न

बरहज / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत जी० एम० एकेडमी विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक…

2 hours ago

मिशन शक्ति, महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और घरेलू हिंसा से बचाव की दी जानकारी

कोपागंज ब्लाक के कोपा कोहना में लगी महिला चौपाल मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक के…

2 hours ago