रेलवे इंटेलिजेंस की टीम पहुँची आलमपुर

रास्ते की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रेलवे का रोका था काम

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
फूलपुर तहसील क्षेत्र के आलमपुर ग्रामीण रेल दोहरीकरण  के दौरान गांव में जाने के लिए रास्ता  रेल के ठेकेदारों  द्वारा बंद किए जाने पर ग्रामीण अक्रोशित है। शनिवार को ग्रामीणों ने कार्य को रोकवा दिया था। काम के रोक जाने की सूचना रेलवे के इंटेलीजेंस विभाग को मिलने पर उनकी टीम रविवार को प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और उन्हें समझा बुझा कर रेल के नियम और कानून की जानकारी दी। इस पर ग्रामीणों ने मार्ग के संदर्भ डीआरएम, डीएम को भेजे गए पत्र को दिखाया।
ग्रामीणों ने बताया की इस मार्ग को चालू रखने के लिए भाजपा सांसद दिनेश यादव और लालगंज सांसद संगीता आजाद ने भी रेलवे बोर्ड को पत्र भेज कर दलित बस्ती में आवागमन के लिए मार्ग की सिफारिश की थी। लेकिन रेलवे अपना कार्य कर रही है लेकिन उसे मार्ग की कोई चिंता नहीं है। हालाकि मऊ से आए इंटेलीजेंस विभाग के मनोज सिंह ने ग्रामीणों का पत्र ले लिया और कार्यवाही का आश्वासन भी दिया। रेल विभाग के मुताबिक दोहरीकरण का काम रेल की भूमि पर करवा रहा है। दूसरी लाइन बनाने के लिए रेलवे ने जमीन को समतल बनाया है, जिसपर लोगो का आना जाना रहा अब उस भूमि पर गिट्टी डाल कर दूसरी पटरी बिछाया जाना है तो ग्रामीण एतराज कर रहे है। ट्रैक के किनारे सड़क का मामला दीदारगंज 62सी क्रासिंग से 500 मीटर दूर का है। आलमपुर के ग्रामीणों ने बताया की दोहरीकरण के बाद आलमपुर दलित बस्ती में जाने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाएगा, यही एक मात्र रास्ता है इस वजह से रेल विभाग को रास्ता के लिए सर्व प्रथम इसका उपाय करना चाहिए, जिससे ग्रामीणों को रास्ते की सुविधा मिल सके । इस मौके पर प्रधान ज्ञान सिंह यादव ,प्रेम चन्द , डाक्टर विनय कुमार ,मुकेश ,किशोरी ,जयराम ,राम लखन आदि मौजूद रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

34 minutes ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

9 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

9 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

9 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

9 hours ago