रेलवे कर्मियों को मैन आफ द मंथ संरक्षा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जा रहा है।

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा) महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे चन्द्र वीर रमण के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे पर यात्रियों की सुरक्षा एवं रेल संरक्षा के क्षेत्र में अनेक प्रभावी कदम उठाये जा रहे है। रेल कर्मियों को संरक्षा के प्रति जागरूक करने एवं उनके उत्साहवर्धन हेतु संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मियों को प्रत्येक माह ’’मैन आफ द मंथ संरक्षा पुरस्कार’’ प्रदान कर सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में महाप्रबन्धक चन्द्र वीर रमण ने पूर्वोत्तर रेलवे पर संरक्षा के क्षेत्र में माह जुलाई, 2023 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 07 रेल कर्मियों को तथा माह जून में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 01 अन्य रेलकर्मी को 30 अगस्त,2023 को महाप्रबन्धक सभा कक्ष में नगद पुरस्कार एवं प्रषस्ति पत्र प्रदान कर ’माह का सर्वोत्तम कर्मचारी‘ घोषित कर विषेष संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर महाप्रबन्धक चन्द्र वीर रमण ने कहा कि आज पुरस्कृत सभी रेलकर्मी अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे हैं। इसी प्रकार आगे भी रेल संचलन के कार्यों को आप सभी एवं अन्य रेलकर्मी संरक्षा एवं सुरक्षा पूर्ण ढंग से करें।
वाराणसी मंडल के सीवान स्टेशन पर सीनियर सेक्षन इंजीनियर/समाडि के पद पर कार्यरत श्री मनोज कुमार ने 26 जुलाई,2023 को गाड़ी संख्या-19615 के फ्रंट एस.एल.आर. के चक्के के पास से निकलने वाली चिंगारी को देखकर उसे ठीक कराया और सुरक्षित संचालन कराया गया, जिसके लिये उन्हें माह का सर्वोत्तम कर्मचारी घोषित किया गया। गाजीपुर सिटी स्टेषन पर तकनीशियन के पद पर कार्यरत श्री संदीप यादव ने 10 जुलाई,2023 को कार्य के दौरान ओ.ई.एच. वायर को खराब दषा में देखकर सही कराया गया, जिससे विफलता बचाई जा सकी। इसके लिये श्री यादव को माह का सर्वोत्तम कर्मचारी घोषित किया गया । सिसवा बाजार स्टेषन पर स्टेषन मास्टर के पद पर कार्यरत श्री सुनील कुमार कुषवाहा ने 22 जुलाई,2023 को कार्य के दौरान अप मालगाड़ी के थ्रू पास करते समय एक वैगन के पीछे की ट्राली के एक एक्सल में लाल अंगारा देखकर लाल हैण्ड सिगनल दिखाकर गाड़ी को रोका । इस खराबी को ठीक कराकर गाड़ी को चलाया गया । श्री कुषवाहा की इस तत्परता के कारण एक संभावित घटना को बचाया जा सका, जिसके लिये इन्हें माह का सर्वोत्तम कर्मचारी घोषित किया गया ।
ट्रैक मेंटेनर, फतेहगढ़ श्री अखिलेष कुमार ने जून माह में पेट्रोलिंग के दौरान गाड़ी संख्या-15037 में हैंगिग पार्ट देखकर तत्काल इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देकर एक संभावित दुर्घटना होने से रोका, जिसके लिये इन्हें माह जून,2023 को सर्वोत्तम कर्मचारी घोषित कर पुरस्कृत किया गया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

5 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

6 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

19 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

19 hours ago