गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के गोरखपुर रेलवे स्टेशन स्थित केंद्रीय कार्यालय पर महामंत्री विनोद राय की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया।
सभा में पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों एवं विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें प्रमुख रूप से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की सीनियारिटी लिस्ट बनाने में विलंब होना, जिससे कर्मचारियों का आर्थिक नुकसान होना शामिल रहा। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे के लगभग सभी मेडिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, विभाग में 4200, 4600,5400 ग्रेड पे में पदोन्नति रुकी हुई है, क्योंकि सीनियारिटी लिस्ट बनाने में विलंब किया जा रहा है। पीड़ित कर्मचारी अपनी व्यथा यूनियन कार्यालय पर आकर कहते हैं। कर्मचारियों में आक्रोश है क्योंकि उनका आर्थिक नुकसान हो रहा है। महामंत्री विनोद राय ने मुख्य कार्मिक अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे को पत्र दिया एवं निवेदन किया कि मामले को संज्ञान में लेकर 15 दिनों के अंदर सभी विभागों की सीनियारिटी लिस्ट फाइनल करने का आदेश निर्गत करने की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि सीनियारिटी लिस्ट जारी करने में हो रहे विलंब के बीच यदि कोई कर्मचारी रिटायर हो जाता है, तो उसका बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान होता है इसकी भरपाई कौन करेगा। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी रामकृपाल शर्मा, कौशल सिंह , ओ पी सिंह, दीपक चौधरी ,कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, देवेश सिंह, , एबी पाण्डेय, हेमंत कुमार, एसके गोस्वामी, अजय त्रिपाठी, दीपक प्रजापति, गोपाल, राजेंद्र यादव, रामप्रवेश, अजीत सिंह, बीएन राय, किशोर इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।भागलपुर स्थित पक्का पुल, जिसे हाल के दिनों में घटनाओं के कारण…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)अजीतमल संपूर्ण समाधान दिवस के तहत शनिवार को तहसील सभागार में जनसुनवाई…
मोहम्दाबाद (राष्ट्र की परम्परा)l मोहम्दाबाद गोहना विकासखंड में प्रशासन ने कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा करते…