नारी सशक्तिकरण ही समाज को शक्तिशाली बना सकता है: विकास गोस्वामी

महिलाओं हेतु आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रभारी जनपद न्यायाधीश प्रमोद कुमार-तृतीय के निर्देशन में धनघटा तहसील क्षेत्र के श्रीमती शंकरदेई बालिका विद्यालय, धनघटा में महिलाओं के हित संरक्षण व उनके अधिकारों के सम्बन्ध में एक विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता अपर जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विकास गोस्वामी द्वारा की गई।
श्री गोस्वामी ने शिविर को सम्बोधित करते हुए महिलाओं को प्राप्त मुफ्त कानूनी सहायता, यौन उत्पीड़न से बचाव, महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने, पुरुषो के समान पारिश्रमिक का लाभ आदि के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को कन्या भू्रण हत्या, मानव तस्करी, यौन शोषण, लिंग के आधार पर परेशान करना तथा दुष्कर्म जैसे किसी भी अत्याचारों का शिकार होने पर पीड़िता अपना प्रार्थना पत्र जिला प्राधिकरण अथवा तालुका विधिक सेवा समिति में देकर कानूनी सहायता प्राप्त कर सकती है।
इसी क्रम में तहसीलदार धनघटा रत्नेश तिवारी द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिग कारस्पोडेंट सखी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार शुक्ल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रबन्धक पीयूष पाठक, प्रधानाचार्य कुसुम द्विवेदी, डिप्टी जेलर गीतारानी, अधिवक्ता अरूण कुमार श्रीवास्तव, सुनीता गुप्ता, गुलशन तिवारी, पराविधिक स्वयंसेवक लल्लन, मंजूरानी शर्मा, रीता राहुल, बलदेव, शैलेन्द्र, त्रिलोकी, मुलायम, नीरज समेत तमाम आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुए एवं विद्यालय की छात्राएँ उपस्थित रहीं।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

11 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

11 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

12 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago