रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध चलाए अतिक्रमण हटाओ अभियान

रतनपुरा/मऊ (राष्ट्र की परम्परा) गुरुवार की प्रातः लगभग 10 बजे से रेलवे प्रशासन द्वारा रतनपुरा बाजार में व्यापक रूप से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है इससे अभियान के तहत आवंटित भूमि से अधिक पर निर्माण करने वालों का अतिक्रमण हटाया जा रहा है। कहीं-कहीं रेलवे की खाली भूमि पर भी कुछ लोगों ने अपनी दुकान खोल रखी थी इस अतिक्रमण विरोधी अभियान में उन्हें भी हटा दिया गया। गुरुवार की प्रातः जैसे ही स्थानीय लोगों को अतिक्रमण विरोधी अभियान की जैसे ही भनक लगी दुकानदारों ने अपना अतिक्रमण हटाना प्रारंभ कर दिया। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों के साथ एक प्लाटून पीएसी, आरपीएफ के उप निरीक्षक मनोज कुमार हृदयानंद तिवारी के साथ ही साथ थाना अध्यक्ष रामपुर गंगासागर मिश्रा थाना सरायलखंसी थाना हलधरपुर की फोर्स और महिला पुलिस के साथ लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान के दस्ते के साथ चल रही हैं। यह अतिक्रमण विरोधी अभियान मऊ रेलवे के आई ओ डब्लू कृपा शंकर लाल एवं सफीकुल्लाह अंसारी के निर्देशन में चल रहा है, दोनों ही अधिकारी मौके पर अतिक्रमण हटाओ दस्ते को दिशा निर्देश दे रहे है बड़ी जेसीबी मशीन द्वारा अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ उपस्थित रही। रतनपुरा बाजार के पूर्वी छोर से प्रारंभ हुआ कार्यक्रम अतिक्रमण हटाओ अभियान बाजार के पश्चिमी सिरे तक जाएगा, इस कार्रवाई में पूरे दिन का समय लग सकता है। संभावना है कि अभियान देर शाम तक चलेगा इस अभियान से रेलवे की आवंटियों में हर तरफ अफरातफरी का माहौल है ।इस बार रेलवे मात्र अवैध अतिक्रमण नहीं हटा रही है वहां पर खुदाई भी जेसीबी मशीन से करा दे रही है।

rkpshomnath

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

1 hour ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

5 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

5 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

5 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

5 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

5 hours ago