धूमधाम से मनाई गई स्वतंत्रता संग्राम नौरंग की जयंती

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के सेनानी भवन सभागार में स्वतंत्रता सेनानी विजय कुमार नौरंग की 112 वीं जयंती मनाई गई जिसपर उपस्थित स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प भेंट करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और संगठन संरक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि श्रद्धेय विजय कुमार नौरंग ने बहराइच जनपद के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, अंग्रेजी साम्राज्य के साइमन कमीशन के भारत में विरोध पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से कठोर यातनाएं दी गईं और उन्होंने कारावास की सजा भी भोगीं जहां संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि नौरंग अपने पिता शिव नारायण के साथ गांधी के सविनय अवज्ञा आन्दोलन में जेल गए थे और पिता की प्रेरणा से सेनानी नौरंग ने भारत छोड़ो आन्दोलन में बहराइच में एक बड़ा आन्दोलन खड़ा किया।
वह अंग्रेजी हुकूमत के आंखों की किरकिरी थे इसलिए ब्रिटिश शासन ने उनका मकान एवं कृषि भूमि जब्त कर ली संगठन अध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने कहा कि नौरंग हमारे पिता चन्द्र वीर सिंह के अभिन्न साथी थे,स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद संत विनोबा भावे के भूदान आंदोलन में उन्होंने हमारे पिता के साथ कठिन परिश्रम किया और उसके बाद सेनानी नौरंग साम्यवादी विचारधारा के पोषक बने।
कार्यक्रम में संगठन महामंत्री आदित्य भान सिंह,शहर अध्यक्ष राजू मिश्र, श्रावस्ती अध्यक्ष यदुनाथ प्रसाद यादव, अधिवक्ता राम रूप मिश्र,अभय श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्र,पवन सिंह,अजय सिंह, गिरिजा दत्त झा, अनिल उपाध्याय, रमेश कुमार श्रीवास्तव,विनय कुमार त्रिपाठी, बाबूलाल वर्मा, राकेश मिश्रा, विनोद त्रिपाठी, विवेक शुक्ला, बदलूराम, जगतराम आर्य, मुरली पाण्डेय, सियाराम यादव आदि मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

6 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

6 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

6 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

6 hours ago