भागलपुर/ देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर के निवासी रमेश वर्मा अज्ञात वाहन के टक्कर से घायल हो गये, जिसका इलाज के दौरान गोरखपुर मे मौत हो गई।
भागलपुर के जयनाथ वर्मा के पुत्र रमेश वर्मा उम्र 30 वर्ष भागलपुर तीन मोहानी पर किसी वाहन से एक्सीडेंट हो गया था। लोगों ने उसे भागलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए ले गए, जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ने गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
लोगों के अनुसार भागलपुर के रमेश वर्मा द्वारा सड़क पार करते वक्त, किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार कर घायल कर दिया। कुछ राहगीरों ने घायल अवस्था में रमेश वर्मा को भागलपुर अस्पताल पहुंचाया। भागलपुर से रेफर कर देने पर परिजन उन्हें जिला चिकित्सालय ले गए। यह घटना मंगलवार की शाम 6:30 बजे की है। रमेश वर्मा का एक डेढ़ साल का पुत्र है। जिसके सर से पिता का सहारा छिन गया। पत्नी, मां, बाप का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। इसके पहले भी उनके घर आकस्मिक घटनाएं हो चुकी है।अभी उससे उबरे ही नहीं थे, कि एक और घटना हो गई।
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…