रेल यात्रियों की सम्पत्ति व सुरक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन सतर्क

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे सुरक्षा बल,पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 27 जून,2023 को छपरा कचहरी रेलवे स्टेशन पर हुई एक व्यक्ति की हत्या के जॉच में 12 जुलाई,2023 को अपराध आसूचना शाखा,थाना प्रभारी एवं राजकीय रेलवे पुलिस छपरा द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर फरार चल रहे हत्या के आरोपित व्यक्ति, को उसके निवास स्थान से हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि 12 जुलाई, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी को गाड़ी संख्या 15008 में 12 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला, पूछताछ के उपरान्त लड़के को बाल कल्याण समिति देवरिया को सुपुर्द किया गया।
12 जुलाई, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल,थावे द्वारा गाड़ी संख्या-15113 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया। 12 जुलाई को ही मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी द्वारा गाड़ी संख्या-22436 (वंदे भारत एक्सप्रेस) से यात्री का छूटा एक थर्मस बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर थर्मस उसे सुपुर्द किया गया।
11 जुलाई, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी को गाड़ी संख्या-15103 में 11 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन मऊ को सुपुर्द किया गया। 11 जुलाई, को रेलवे सुरक्षा बल, मऊ को गाड़ी संख्या-14005 में 13 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला, पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन मऊ को सुपुर्द किया गया। इसी क्रम में
10जुलाई,2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर द्वारा गाड़ी संख्या-15708 से यात्री का छूटा एक बैग एवं एक मोबाइल बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग एवं मोबाइल को उसे सुपुर्द किया गया। 10 जुलाई, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, आजमगढ़ द्वारा गाड़ी संख्या-11060 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया। 10 जुलाई, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, सीवान द्वारा गाड़ी संख्या-05156 से यात्री का छूटा एक बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

37 minutes ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

43 minutes ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago