पानी पाउच में केचुआ मिलने पर दुकानदार में मचा हड़कंप
बहराइच(राष्ट्र की परम्परा) ।
पयागपुर कोर्ट बाजार में स्थित किराना व्यापारी के यहां शुक्रवार को एक ग्राहक पानी का पाउच लेने पहुंचा तो पाउच में केंचुआ रेंगता दिखाई दिया,यह देख दुकानदार और ग्राहक आश्चर्य चकित रह गए। दुकानदार के मुताबिक पानी का पाउच गोंडा से आने वाले व्यक्ति से खरीद रहा है।
पयागपुर के कोट बाजार में सुनील कुमार जनरल स्टोर का संचालन करते हैं। सुनील किराना के सामान के साथ पानी और कोल्ड ड्रिंक्स की बिक्री भी करते हैं। जनरल स्टोर की दुकान पर एक ग्राहक पहुंचा उसने दो पैकेट पानी का मांगा। पानी का पैकेट ग्राहक ने जैसे हाथ में लिया उसे देखा की सील बंद पाउच में जीवित केचुआ रेंग रहा है। इसको देख ग्राहक ने विरोध जताते हुए दुकानदार से शिकायत की।और बताया कि अगर रात होती तो यह केचुआ मेरे पेट मे चला जाता जिससे मुझे बहुत बडी दिक्कत का सामना करना पड़ता जिसका जिम्मेदार कौन होता। दुकानदार सुनील कुमार ने भी देखा तो पैकेट के अंदर एक केचुआ रेंग रहा था। इस पर उसने पानी के पैकेट को वापस ले लिया। इस बात को लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है लोग अब देख देख कर पानी बाज़ार से खरीद रहे हैं।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…