बिहार में रेल सुरक्षा पर सवाल, सीमांचल एक्सप्रेस पर चली गोलियां

बिहार में सीमांचल एक्सप्रेस पर फायरिंग और पथराव, यात्रियों में दहशत

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में रेल सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दिल्ली-हावड़ा मेन रेल लाइन पर देर रात सीमांचल एक्सप्रेस पर अज्ञात उपद्रवियों ने फायरिंग और पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया। यह वारदात आरा के पास चालीसवां पुल और जमीरा हॉल्ट के बीच उस वक्त हुई, जब ट्रेन कोहरे के कारण पहले से ही देरी से चल रही थी।

जानकारी के अनुसार, उपद्रवियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद जैसे ही ट्रेन में तैनात एस्कॉर्ट पार्टी के जवान ने टॉर्च जलाकर बाहर झांकने की कोशिश की, तभी अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसी दौरान फायरिंग की भी आवाज सुनाई दी, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जनरल बोगी का शीशा टूट गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए सीटों के नीचे दुबकने को मजबूर हो गए।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। फायरिंग की खबर मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरा सदर एसडीपीओ वन राज कुमार साह और रेल डीएसपी कंचन राज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। मौके से खोखे भी बरामद किए गए हैं, जिससे फायरिंग की पुष्टि होती है।

ये भी पढ़ें – महंगाई और आम जनजीवन: नीति की सबसे बड़ी परीक्षा

सीमांचल एक्सप्रेस में तैनात एस्कॉर्ट पार्टी के जवान संजीव कुमार के बयान के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस इस घटना को शराब तस्करी और अवैध धंधों से जोड़कर भी जांच कर रही है। इस वारदात के बाद आसपास के इलाकों में भय का माहौल है और रेल यात्रियों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें – जागरूकता मोटरसाइकिल रैली का आयोजन, सम्मेलन को लेकर लोगों से जुड़ने की पहल

Karan Pandey

Recent Posts

Deoria News: निषादराज गुह्य जयंती पर गूंजे सामाजिक उत्थान के स्वर, श्रीराम-निषाद मित्रता बताई अनुकरणीय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभु श्रीराम के परम मित्र व श्रृंगवेरपुर के महाराजा निषादराज गुह्य…

38 minutes ago

डीएम दिव्या मित्तल की सख्ती: शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की बरहज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस…

8 hours ago

कुशीनगर हॉकी प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर, 24 मार्च को फाइनल मुकाबला

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित…

9 hours ago

नवरात्रि पर बेटी बचाओ अभियान: नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का सशक्त संदेश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…

9 hours ago

बाल लीलाओं के रस में सराबोर हुआ भक्तों का मन

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…

9 hours ago

साइबर जागरूकता कार्यशाला में डिजिटल सुरक्षा पर जोर, पुलिस लाइन निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर जनपद औरैया में…

10 hours ago