कोहरे में सतर्कता: महराजगंज यातायात पुलिस ने चलाया अभियान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस द्वारा व्यापक यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में यह अभियान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किया गया।

इसी क्रम में यातायात पुलिस ने थाना ठूठीबारी क्षेत्र अंतर्गत गड़ौरा चीनी मिल परिसर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में चीनी मिल के महाप्रबंधक की उपस्थिति में ट्रैक्टर–ट्रॉली से गन्ना लेकर आने वाले किसानों एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

यातायात पुलिस ने बताया कि वर्तमान समय में घना कोहरा और धुंध के कारण दृश्यता कम हो जाती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। पुलिस ने सभी ट्रैक्टर–ट्रॉली चालकों को अपने वाहनों में फॉग लाइट और रिफ्लेक्टर अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें – बिहार में रेल सुरक्षा पर सवाल, सीमांचल एक्सप्रेस पर चली गोलियां

इसके साथ ही गन्ना लदी ट्रॉलियों के आगे और पीछे रिफ्लेक्टर लगाने, ट्रॉली के पीछे एक मीटर लंबा लाल कपड़ा बांधकर उसमें रिफ्लेक्टर लगाने पर विशेष जोर दिया गया। चालकों को वाहन धीमी गति से चलाने, आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी बनाए रखने और किसी भी स्थिति में सड़क पर वाहन खड़ा न करने की सख्त हिदायत दी गई।

यातायात पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से न केवल चालक स्वयं सुरक्षित रहते हैं, बल्कि अन्य राहगीरों और वाहन चालकों की जान भी सुरक्षित रहती है। सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और थोड़ी-सी सावधानी बड़े हादसों को रोक सकती है।

अभियान के दौरान किसानों और वाहन चालकों ने यातायात नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। प्रशासन की इस पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की और ऐसे जागरूकता अभियानों को लगातार चलाए जाने की आवश्यकता बताई।

ये भी पढ़ें – महंगाई और आम जनजीवन: नीति की सबसे बड़ी परीक्षा

Karan Pandey

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

2 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

2 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

3 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

3 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

5 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

5 hours ago