रेल प्रबंधक वाराणसी ने किया छपरा गोरखपुर रेल खण्ड का विण्डो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी रामाश्रय पाण्डेय ने शनिवार को परिचलनिक संरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा एवं ऑपरेशनल सुधार हेतु रेल खण्ड पर चल रहे विकास कार्यो हेतु छपरा- गोरखपुर रेल खण्ड का विण्डो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टेकनिवास, दाउदपुर, एकमा, चैनवां, दौरन्धा, पचरूखी एवं सीवान रेलवे स्टेशनों का संरक्षा निरीक्षण किया जिसमें स्टेशन पैनल, रिले रूम,आई पी एस रूम, पॉइंट्स क्रासिंग,चाभी हस्तांतरण, अनुरक्षण/विफलता पंजिका,निरस्तीकरण काउन्टर एवं रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया और संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। इसके पश्चात उन्होंने उक्त रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं एवं अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होने वाले कार्यों एवं स्टेशन सुन्दरीकरण के कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित को सभी कार्य उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा करने का निर्देश दिया।
इस निरीक्षण कार्यक्रम में मुख्य परियोजना प्रबंधक(गतिशक्ति) कौशलेश सिंह,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-1 ऋषि श्रीवास्तव,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर यशवीर सिंह ,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य) पंकज केशरवानी,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(ऑपरेशन) ए के श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(कैरेज एण्ड वैगन) अभिनव पाठक,मंडल विद्युत इंजीनियर(कर्षण) अंकित एवं वरिष्ठ पर्वेक्षक उपस्थित थे।
निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने उक्त स्टेशनों के निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पैनल, पैदल उपरिगामी पुल, प्लेटफार्मों, सर्कुलेटिंग एरिया, परिचलनिक व्यवस्था,ट्रेन आपरेशन में संरक्षा एवं संरक्षा से जुड़े सभी उपकरणों का गहन निरीक्षण किया। मंडल रेल प्रबंधक ने सीवान स्टेशन निरीक्षण में परिचालन में संरक्षा, विकास कार्यों की प्रगति,यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई, पेयजल की उपलब्धता, अस्थाई सतर्कता आदेशों का अनुपालन एवं संरक्षा से जुड़े कर्मचारियों के सक्षमता एवं पी एम ई प्रमाण पत्रों की जाँच की तथा सम्बंधित को दिशा निर्देश दिया।
अपने विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने उक्त रेल खण्ड के रेल पथ,रेल बैलास्ट,ट्रैक स्क्रीनिंग,ओवर हेड ट्रैक्शन, एलाइनमेंट,काशन ऑर्डर एवं ट्रैक फिटिंग्स की संरक्षा परखी ।

rkpshomnath

Recent Posts

21 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: जयप्रकाश नारायण से सायना नेहवाल तक, इन घटनाओं ने बनाई इतिहास में जगह

लेखक: अभिषेक कुमा इतिहास केवल बीते हुए समय की घटनाओं का संग्रह नहीं है, बल्कि…

3 minutes ago

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

2 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

2 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

3 hours ago

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…

4 hours ago