अगली सूचना आने तक पाटलिपुत्र गोरखपुर एक्सप्रेस का ठहराव श्यामकौड़िया स्टेशन पर

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु गाड़ी सं 15080 /15079 गोरखपुर-पाटलिपुत्र –गोरखपुर एक्सप्रेस को प्रायोगिक आधार पर ठहराव शनिवार 10 जून,2023 से अगली सूचना तक शामकौड़िया स्टेशन पर दिया गया है।
इस अवसर पर आज शामकौड़िया स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद महराजगंज(बिहार) जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के कर कमलों द्वारा गाड़ी संo 15080 गोरखपुर–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को शामकौड़िया स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर आयोजित उदघाटन समारोह में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अपने सम्बोधन में पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को सारण जिले के शामकौड़िया स्टेशन पर ठहराव देने के लिए रेल मंत्री एवं रेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा की भारतीय रेल यातायात का सबसे सुलभ एवं किफायती साधन है जो गाड़ियों के समयबद्ध परिचालन एवं सस्ता होने के कारण जनता में लोकप्रिय है। दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारतीय रेल सबसे अधिक यात्रियों एवं माल परिवहन करती है। हम सभी का कर्तव्य है कि जिस प्रकार रेलवे हमे अपनी समर्पित सेवाएं प्रदान करता है हम भी उसके राजस्व अर्जन का पूरा ध्यान रखें और टिकट लेकर यात्रा करें।
उन्होंने बताया कि गोरखपुर- पाटलिपुत्र एक्सप्रेस गाड़ी सारण जिले के प्रमुख स्टेशनो के अलावा किसी भी छोटे स्टेशन पर नहीं रुकती थी । सारण जिले के शामकौड़िया स्टेशन पर पाटलिपुत्र के ठहराव से न केवल शामकौड़िया के निवासियों को सुविधा होगी बल्कि इससे सटे हुए गोपालगंज, महराजगंज एवं सीवान जिले के लाखो लोगों को भी अब गोरखपुर, कप्तानगंज, पड़रौना, थावे एवं पाटलिपुत्र जाने –आने में बहुत सुविधा होगी । विशेष रूप से शामकौड़िया से इलाज,शिक्षा एवं व्यापार के लिए उक्त महानगरों में जाने वाले यात्रियों को इसका पूरा लाभ मिलेगा जिसके सकारात्मक परिणाम भविष्य में परिलक्षित होंगे ।
इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत करते हुए वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय सत्यम सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल यात्री प्रधान मंडल है, जो अपने यात्रियों को उन्नत सुख सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु लगातार प्रयासरत है। इसके लिए शामकौड़िया स्टेशन पर विभिन्न विकास कार्य सम्पन्न कराया गया है। इसी क्रम में शामकौड़िया के यात्रियों की माँग एवं सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के प्रयासों के परिणामस्वरूप रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु गाड़ी सं० 15080/15079 गोरखपुर – पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस को थावे -मसरख रेल खण्ड पर पड़ने वाले शामकौड़िया रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है । जिसके अनुसार 10 जून,2023 से शामकौड़िया स्टेशन पर गाड़ी सं- 15080 गोरखपुर -पाटलिपुत्र एक्सप्रेस गाड़ी 08:29 बजे पहुंचकर दो मिनट का ठहराव लेकर 08:31बजे पाटलिपुत्र के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार 15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस गाड़ी शामकौड़िया स्टेशन पर 18:15 बजे पहुंचकर दो मिनट का ठहराव लेकर 18:17 बजे गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेगी। इस गाड़ी के ठहराव से शामकौड़िया समेत आस-पास की जनता को गोरखपुर एवं पाटलिपुत्र तक सीधी यात्रा का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा ।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय सत्यम सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक प्रशांत कुमार,सहायक मंडल सिगनल
एवं दूरसंचार पुष्पपेन्द्र सिंह,सहायक मंडल इंजीनियर छपरा जेबी सिंह सहित वरिष्ठ पर्वेक्षक,स्टेशन के रेलवे कर्मचारी एवं भाड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थिति थे।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन जनसम्पर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने किया।

rkpshomnath

Recent Posts

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

2 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

2 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

3 hours ago

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…

4 hours ago

टोंस नदी में स्नान करने गया किशोर डूबा, तलाश जारी

पिता को खाना पहुंचाकर लौटते समय सेमरा घाट पर हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम…

4 hours ago