मुस्लिम समाज की भावनाओं को आहत करने पर इस्लामिक संगठनों द्वारा विरोध

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
महंत रामगिरि महाराज द्वारा इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहू अलैहि व सल्लम के विरूध्द आपत्तिजनक अभद्र टिप्पणी पर मुसलमान में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सम्पूर्ण विश्व के मुस्लिम समाज की भावनाओं को आहत करने पर देश भर में विभिन्न इस्लामिक संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और महंत रामगिरी महाराज पर मुकदमा पंजीकृत कर उनके गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। रविवार को भी सुन्नी जामा मस्जिद उतरौला के इमाम मौलाना अख्तर रजा खान के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के दर्जनों लोगों ने तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र नायक तहसीलदार प्रतिमा मौर्य को दिया। मौलाना अख्तर रजा खान ने कहा कि भारत में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास करना हर भारतीय नागरिक का कर्तव्य है। मुस्लिम समाज के लोग लगातार यह सुनिश्चित करने का प्रयास करते रहते है कि भारत में सभी धर्म सम्मान, खुशी, समानता, स्वतंत्रता और न्याय के साथ रहे। लेकिन कुछ आसामाजिक शरारती तत्व साम्प्रदायिक विवाद पैदा करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, धर्म के नाम पर समाज में अशांति पैदा करने और दंगा फसाद कराने की मंशा से काम कर रहे हैं। पिछले 16 को सदगुरु गंगा गिरि महाराज संस्थान सरलाबेट तालुका श्रीरामपुर जिला-अहमदनगर के महंत रामगिरि ने जान बूझकर समाज में फूट पैदा कराने के उद्देश से इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में गुस्ताखी करते हुए आपत्तिजनक बयान व अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। जो कि पूरी दुनिया के मुस्लिम समाज को नाकाबिले बदार्शत है। महंत रामगिरि ने जानबूझ कर समाज में अशांति फैलाने के उद्देश्य से उक्त बयान सोशल मीडिया पर प्रसारित किया है। इस प्रकार का व्यक्ति आक्रामक एवं समाज में कलह पैदा करने का भी इरादा रखता है। ऐसे आपत्तिजनक सामग्री वाले वीडियो समाज में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ कर सामाजिक एवं मानवीय क्षति पहुंचाने के इरादे से बनाए गए हैं। इससे पूरी दुनिया के मुस्लिम समाज आहत एवं आक्रोशित है। विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिससे मुस्लिम समाज मे काफी आक्रोश है। इससे मुस्लिम समाज की भावनाएं आहत हुई है। न्याय सभी का संवैधानिक अधिकार है देश का कानून सभी के लिए बराबर है। तथा किसी को भी यह हक नहीं है की किसी के धर्म गुरु के विरूद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग कर एक समुदाय विशेष कि भावनाओं को ठेस पहुंचाई जाये। ज्ञापन के माध्यम से उतरौला के समस्त मुस्लिम समाज की तरफ से सहदेव महंत रामगिरि के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत करके अतिशीघ्र गिरफ्तार करके कानूनी कार्यवाही कराये जाने की मांग की। इस मौके पर मौलाना मोहम्मद नूरुद्दीन इस्माईली , मौलाना रेहान रज़ा ,चौधरी इरशाद अहमद गद्दी,आदिल हुसैन, मोईन अख्तर सिद्दीकी, नबीउल्ला, सलमान, हसीब, गुड्डू समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

23 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

3 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

3 days ago