तीन मतदेय स्थलों पर 3097 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग,15 अक्टूबर को होगी मतगणना
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका परिषद महराजगंज के वार्ड संख्या-07 शिवनगर के रिक्त सदस्य पद पर होने वाले उप निर्वाचन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 अक्टूबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने का दावा किया है।
वार्ड के मतदाताओं के लिए प्राथमिक पाठशाला शिवनगर में तीन मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 3,097 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,620 पुरुष और 1,477 महिला मतदाता शामिल हैं।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार मतदान कराने वाली पोलिंग पार्टियां 12 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे तहसील मुख्यालय सदर से रवाना होंगी। मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सील कर तहसील मुख्यालय स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित जमा कराया जाएगा। मतदान के बाद 15 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से तहसील मुख्यालय सदर में मतगणना कराई जाएगी। प्रशासन की ओर से मतगणना स्थल पर भी सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उप निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपर उप जिलाधिकारी सदर जितेन्द्र कुमार को जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी के साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के तहत संपन्न कराने पर जोर दिया जा रहा है।
सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान-साहिल दोषी मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड…
हाउस टैक्स घटाने के नाम पर 20 हजार की रिश्वत, महिला राजस्व निरीक्षक रंगेहाथ गिरफ्तार…
मृतक की फाइलफोटो घर से महज 100 मीटर पहले छात्रा की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में छात्राओं को…
बलरामपुर में बेटियों के घर छोड़ने के मामले बढ़े फोटो goo बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा…
बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में प्राचार्य डॉ. आर.पी. यादव के संरक्षण एवं…