शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा )
रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के बाड़ीगांव में ग्रीन वास्केट कम्पनी द्वारा अवैध तरीके से खाद और उर्वरक बनाए जाने का मामला सामने आया है। कम्पनी के गोदाम में एनपीके, डीएपी और मैग्नीशियम सल्फेट उर्वरक की रिफिलिंग की जा रही थी। सूचना पर जिला कृषि अधिकारी ने पुलिस टीम के साथ छापामार कार्रवाई की। मौके से भारी मात्रा में उर्वरक बरामद कर गोदाम को सील कर दिया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बरामद उर्वरकों के नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि कम्पनी लंबे समय से नकली खाद बनाकर किसानों को ऊँचे दामों पर बेच रही थी। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था। कार्रवाई होते ही किसानों ने राहत की सांस ली है। जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर ने बताया कि संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मानकों के विपरीत और अवैध तरीके से खाद-उर्वरक बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…
नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…
चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…