सार्वजनिक कुएं पर शौचालय गेट का अवैध निर्माण कर धार्मिक अनुष्ठान किया बाधित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत मगहर कस्बे में सार्वजनिक कुएं एवं गली की भूमि पर अवैध कब्जा कर शौचालय एवं गेट निर्माण का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में स्थानीय निवासी जागदीश प्रसाद गुप्ता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में उल्लेख किया गया है कि मोहल्ले के अनवर आलम, जावेद हसन, परवेज हसन, मुसर्रत हसन, अनवारूल, नजीर, अतीकुर्रहमान, अब्दुल कय्यूम सहित अन्य व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जा कर शौचालय की टंकी का निर्माण करा दिया गया है। साथ ही गली में गेट लगाकर आवागमन में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है।
शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त अवैध निर्माण से स्थानीय निवासियों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा हिंदू धर्मावलंबियों के धार्मिक अनुष्ठानों में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि यदि समय रहते कार्रवाई न हुई तो क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
पीड़ित ने प्रशासन से अविलंब अवैध कब्जा हटवाने एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ताकि क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखा जा सके।

rkpshomnath

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

5 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

5 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

5 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

5 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

6 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago