बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। ब्लाक नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत सहजनवा के निबिया आंगनबाड़ी केन्द्र पर पोषाहार वितरण में गड़बड़ी को लेकर रातरानी पति रमेश कुमार, जरीना , शना पति इस्माइल खां सहित ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि जो पोषाहार वितरण किया जा रहा था वो सही नहीं था चने की दाल घूनी हुईं है और शिशुओं का पोषाहार भी सही नहीं था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि आंगनबाड़ी केन्द्र पर गर्भवती महिलाओं और शिशुओं और किशोरियों के लिये मिलने वाले पोषाहार में अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीणों ने विरोध करते हुए बताया कि बच्चों तीन वर्ष से 6 वर्ष तक और गर्भवती महिलाओं को दिये जाने वाले पोषाहार सही तरीके से उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इस संबन्ध में वारिस अली, शाना परवीन सहित अन्य ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर कर शिकायत भी दर्ज कराया है। ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…