देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के कसया रोड स्थित जियो पेट्रोल टंकी के सामने बने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। यह मकान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष का बताया जा रहा है। चोरों ने बीती रात लगभग 8 बजे घटना को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार, चोर फर्स्ट फ्लोर पर बने कमरे में घुसे और अलमारी तोड़कर लाखों की कीमत की ज्वेलरी तथा करीब दो लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए चालाकी दिखाते हुए पहले उसके तार काट दिए, जिससे पूरी घटना कैमरे में कैद नहीं हो सकी।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस टीम ने घर का मुआयना किया और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश तेज कर दी है।
स्थानीय लोगों में इस वारदात को लेकर दहशत का माहौल है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में सुरक्षा
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…