चितरंगी/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सान्दीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में शुक्रवार को उमंग हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने पुष्पगुच्छ और कलम भेंटकर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में छात्रों को स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं के सवालों का जवाब देते हुए राह चलते छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी, धमकी व ब्लैकमेलिंग जैसी समस्याओं से निपटने के उपाय बताए।
प्राचार्य अशोक सिंह ने बताया कि “उमंग है तो जिंदगी में रंग है” थीम पर आधारित यह आयोजन प्रत्येक वर्ष 12 सितम्बर को प्रदेशभर के हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में होता है। इससे 20 लाख से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। उप प्राचार्य पद्माकर मिश्र ने कहा कि इसका उद्देश्य बच्चों को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) द्वारा निर्धारित 10 जीवन कौशलों से परिचित कराना है।
कार्यक्रम समन्वयक सत्यकाम तिवारी ने बताया कि यह पहल स्कूल शिक्षा विभाग व संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के सहयोग से तैयार की गई है।
कार्यक्रम के सफल संयोजन मे विद्यालय के उपेंद्र द्विवेदी सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…