Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखाद बीज पेस्टीसाइड की 6 दुकानों पर छापेमारी

खाद बीज पेस्टीसाइड की 6 दुकानों पर छापेमारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव द्वारा जनपद के खाद बीज पेस्टीसाइड की 6 दुकानों मे छापेमार की कार्यवाही की गयी। जिसमे धनघटा की प्रदीप बीज भंडार तथा भारती खाद भंडार मे एक्सपायारेड पेस्टीसाइड रखा हुआ पाया गया। इनको कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। आईएफएफडीसी केंद्र अलीनगर अपना बिक्री रजिस्टर नही दिखा सके एवं रेट बोर्ड भी भरा नही पाया गया इनको भी चेतावनी जारी किया गया। साधन सहकारी समिति शनिचरा बाजार बंद पाया गया। सतगुरु खाद भंडार, साईं बीज भंडार, पीसीएफ केंद्र भी चेक किये गये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments