मेडिकल कॉलेज में छापा, चार दलाल पकड़े गए

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर जनपद के विभिन्न कार्यालयों में निजी मुंशियों/प्राइवेट स्टाफ की जांच के लिए सघन अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में एसडीएम सदर विपिन कुमार द्विवेदी एवं सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया।

संयुक्त टीम द्वारा मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउण्टर का औचक निरीक्षण किया गया तो वहाँ पाया गया कि कुछ व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े थे जो ओपीडी रजिस्ट्रेशन के लिए लाइन में लगे मरीजों से बातचीत कर रहे थे। उसी बातचीत के क्रम में मरीजों को अन्यत्र प्राइवेट अस्तपताल में ईलाज कराने हेतु बहला-फुसला रहे थे और कह रहे थे कि हम आपका प्राइवेट अस्पताल में अच्छा ईलाज करा देंगे और पैसा भी कम लगेगा। ऐसे 04 व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पाये गये। उनको पकडकर उनसे पूछताछ किया गया तो अपना नाम पता बताने से अनाकानी करने लगे तथा कडाई से पूछ-ताछ करने पर चारो व्यक्तियों ने अपना नाम व पता क्रमशः 1. विनोद सिंह पुत्र स्व० बुद्ध सिंह पता गरुडपार बडी कालोनी थाना कोतवाली, जनपद देवरिया। 2. भोला सिंह पुत्र प्रभुनाथ सिंह पता-पुरवा चौराहा, थाना-कोतवाली, जनपद-देवरिया, 3. रोहित कुमार पुत्र स्व० ओमप्रकाश गौड पता मेडिकल कॉलेज कैम्पस, थाना कोतवाली जनपद देवरिया 4. उपवन तिवारी पुत्र स्व० दरोगा तिवारी पता-नामे गौरी पथरदेवा, थाना-तरकुलवा, जनपद-देवरिया बताया।

एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह तथ्य सामने आया कि सभी आरोपी आपस में मिलकर यहाँ पर आये मरीजों को पहले रजिस्ट्रेशन कराने और ईलाज में मदद कराने का झाँसा देते है, फिर उन्हें विश्वास में लेकर उन्हे अच्छे से ईलाज कराने व कम पैसे के खर्च के नाम पर प्राइवेट अस्पतालों में ईलाज के लिए उकसाते है। फिर मरीज इन लोगों के बहकावे में आकर इनके साथ प्राइवेट अस्पताल में ईलाज हेतु चले जाते है, जिसके एवज में इन्हें कमीशन मिलता है।

इन चारों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली थाने में तहरीर दे दी गई है जहां सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसके अलावा एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने डीआईओएस कार्यालय, डूडा कार्यालय तथा नियत प्राधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय ने बेसिक शिक्षा कार्यालय का तथा सीआरओ जेआर चौधरी ने उप निदेशक कृषि कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

यूपी कैबिनेट में 18 प्रस्तावों पर आज मंथन, पीआरडी जवानों और किसानों समेत कई वर्गों को मिल सकती है बड़ी राहत

AI निर्मित फोटो लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

42 minutes ago

हाथों में मेहंदी, दिल में गुस्सा: पुरानी नियमावली की मांग पर सड़क पर महिला अभ्यर्थी

तीज पर भी नहीं थमा TGT-PGT अभ्यर्थियों का आंदोलन, हाथों की मेहंदी में लिखी ‘पुरानी…

1 hour ago

बिहार में आज 22 जिलों में येलो अलर्ट, तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल सामान्य बना हुआ है,…

2 hours ago

पेंशन-मकान-संपत्ति सब है, मगर साथ नहीं; 90 बुजुर्गों ने तलाशा जिंदगी का हमसफर

84 की उम्र में फिर साथी की तलाश, लखनऊ में जुटे 90 वरिष्ठ नागरिक अभिषेक…

2 hours ago

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

18 hours ago