Friday, February 20, 2026
Homeमहाराष्ट्रराहुल शेवाले की पदयात्रा को मिल रहा है जोरदार प्रतिसाद

राहुल शेवाले की पदयात्रा को मिल रहा है जोरदार प्रतिसाद

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
लोकतंत्र के महापर्व का तीसरा चरण संपन्न हो चुका है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में चुनाव की तारीख जैसे जैसे करीब आ रही है, प्रमुख राजनीतिक पार्टियों की ओर से प्रचार जोरों पर शुरू कर दिया गया है। दक्षिण मध्य मुंबई संसदीय क्षेत्र इस बार काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि मौजूदा सांसद राहुल शेवाले यहां से लगातार दो बार लोकसभा में पहुंचे हैं।
अपनी जीत की हैट्रिक लगाने के लिए राहुल शेवाले ने दक्षिण मध्य मुंबई के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभा में आंधी और तूफान की तरह पदयात्रा और जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को अणुशक्तिनगर विधानसभा में आने वाले वाशिनाका के राहुल नगर, अयोध्या नगर, शिवाजी नगर, म्हाडा कॉलोनी पदयात्रा की। इस दौरान शेवाले का भव्य स्वागत किया गया।
राहुल शेवाले की पदयात्रा में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले गुट) के जिला अध्यक्ष संजय डोलसे उनके अन्य सहयोगी पूरी ताकत के साथ प्रचार में जुटे हुए हैं। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार ग्रुप), शिव सेना (शिंदे ग्रुप) और एमएनएस (राज ठाकरे ग्रुप) जैसी प्रमुख पार्टियों के सभी पदाधिकारी इस पदयात्रा में शामिल हुए।
इस अवसर पर राहुलनगर के मतदाताओं ने राहुल शेवाले का पटाखे फोड़कर प्रचार यात्रा का भव्य स्वागत किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments