राहुल गांधी का एनडीए सरकार पर तीखा हमला – कहा, बिहार बना क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले गरमाई सियासत

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच, राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एनडीए सरकार पर करारा हमला बोला है।

राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सरकार को घेरते हुए लिखा –

“बिहार बना ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’ – हर गली में डर, हर घर में बेचैनी! बेरोज़गार युवाओं को हत्यारा बना रहा है गुंडा राज।”

राहुल गांधी के इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में नया उबाल आ गया है। कांग्रेस के साथ-साथ महागठबंधन के अन्य सहयोगी दलों ने भी राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर एनडीए सरकार को आड़े हाथों लिया है।

विपक्ष ने उठाए सवाल

कांग्रेस प्रवक्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, और प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह असहाय नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं में बेरोजगारी के कारण असंतोष बढ़ता जा रहा है, जिसका फायदा अपराधी और असामाजिक तत्व उठा रहे हैं।

राजद, भाकपा माले, और अन्य विपक्षी दलों ने भी कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, शिक्षा व्यवस्था और रोजगार के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा है। इन दलों का कहना है कि राज्य में चुनाव से पहले मतदाता सूची में धांधली की कोशिश हो रही है, जिसे हरगिज़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एनडीए का पलटवार

राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए जदयू और भाजपा के नेताओं ने इसे “राजनीतिक स्टंट” बताया। एनडीए नेताओं का कहना है कि विपक्ष को चुनावी हार का डर सता रहा है, इसलिए वे जनता को गुमराह करने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। जदयू के वरिष्ठ नेता ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है और सरकार विकास के एजेंडे पर काम कर रही है।

चुनाव आयोग भी सक्रिय

राज्य में चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग भी पूरी तरह सतर्क है। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष की शिकायतों के बाद आयोग ने संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में राजनीतिक दलों की बैठकों और समीक्षा बैठकों की संख्या बढ़ेगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

7 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

8 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

8 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

8 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

8 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

8 hours ago