बदायूं(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार 20 फरवरी 2024 को पूर्व में चल रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संबंध में अलीगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह तथा व्रज जोन यूपी के जिला अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिमी यूपी में मुरादाबाद से शुरू होगी जिसमें उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट वाले जिले एवं आसपास के जिले के अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी ।तौकीर आलम ने कहा जिस तरह जोन व्रज कांग्रेस के पदाधिकारी
कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रीय एवं प्रांतीय आवाहन व निर्देशन पर होने वाले समस्त कार्यक्रमों को जोश एवं लगन के साथ सफल करते रहे है इस तरह ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी व्रज जोन के कार्यकर्ता मेहनत और लगन से यात्रा सफल करने का कार्य करेंगे ।इस अवसर पर
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं के पदाधिकारीयो द्वारा चंदौसी में राहुल गांधी का जोरदार स्वागत करेंगे एवं कारों द्वारा यात्रा में सम्मिलित रहेंगे तथा हाथरस में बसों द्वारा कार्यकर्ता पहुंचेंगे एवं राष्ट्रीय सचिव को आश्वासन दिया कि बदायूं जिला कांग्रेस कमेटी यात्रा को सफल करने में महत्वपूर्ण कार्य करेगी।
यूपी में बारिश का कहर: 60 घंटे में 56 मौतें, 117 मकान क्षतिग्रस्त; कई जिलों…
शक ने पार कराई इंसानियत की हद! युवक को पेड़ से बांधा, आधा सिर मुंडा…
केरल (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केरल में कांग्रेस और भाजपा के युवा संगठनों के बीच…
रेलवे में बदलाव पर अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, बोले- आंकड़ों के साथ चर्चा…
नामसाई में बाल तस्करी गिरोह का खुलासा, 47 बच्चों समेत 51 लोगों को बचायाबेहतर शिक्षा…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जब पूरा शहर तूफानी बारिश से बचने के लिए घरों में…