Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदबे कुचले, गरीबों की आवाज हैं राहुल गांधी - मार्कण्डेय मिश्र

दबे कुचले, गरीबों की आवाज हैं राहुल गांधी – मार्कण्डेय मिश्र

कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

सलेमपुर/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेसजनों ने सलेमपुर स्थित कार्यालय पर केक काटकर मनाया।इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष भागीरथी प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी भारत के भविष्य हैं, देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था को आज मजबूत करने का काम कर रहे हैं।जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि आज राहुल गांधी विपक्ष की आवाज बुलंद कर नौजवानों, बेरोजगारों, किसानों की पीड़ा को लेकर संघर्ष कर उन्हें न्याय दिलाने का काम कर रहे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि दबे कुचले, गरीबों की आवाज राहुल गांधी हैं, समाज के हर तबके की लड़ाई आगे बढ़ कर लड़ रहे हैं।देश की जनता अब आशा भरी निगाहों से उनके तरफ देख रही है।कार्यक्रम को जिला सचिव लालसाहब यादव, रामविलास तिवारी, अभिनीत उपाध्याय, अखिलेश मिश्र, चुन्नु श्रीवास्तव, सैयद फिरोज अहमद,सोनू,सतीश यादव, डॉ नरेन्द्र यादव, मनीष रजक, दयाशंकर यादव, विजय कुशवाहा आदि ने सम्बोधित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments