Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेश के सबसे मजबूत,निडर व निर्भीक राजनेता हैं राहुल गांधी - डॉ...

देश के सबसे मजबूत,निडर व निर्भीक राजनेता हैं राहुल गांधी – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाई।इस दौरान संबोधित करते हुए निवर्तमान जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी भारत के भविष्य व देश के सबसे मजबूत, निडर व निर्भीक राजनेता हैं।पूरे देश में पैदल पदयात्रा कर उन्होंने देश की जनता के कठिनाई व उनके निराकरण करने का जो अनुभव किया वह आज तक किसी भी राज नेता ने नही किया। उनके द्वारा उठाए गए जातीय जनगणना की मांग मजबूर होकर सरकार को मानना पड़ा।वह दबे कुचले व गरीबों की पीड़ा को समझते हैं।जनता उनके हाथों में आगामी समय में देश की बागडोर देने जा रही है। आज भाजपा उनके खिलाफ कई तरह का कुचक्र रच कर उन्हें डराना चाहती है लेकिन वह अपने कर्तव्य पथ पर लगातार चल रहे हैं।युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अभिनीत उपाध्याय ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं के प्रेरणा श्रोत हैं।अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव बदरे आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के सच्चे हितैषी राहुल गांधी ही हैं।कार्यक्रम को रामविलास तिवारी, चंद्रमोहन पांडेय, सत्यम पांडेय, मनीष रजक,रोहित यादव, डॉ नरेन्द्र यादव, विश्वामित्र राजभर,बिस्सू,परमानंद प्रसाद,दिनेश गुप्ता आदि ने सम्बोधित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments