प्रशिक्षण हेतु प्रोजेक्टर और लंच पैकेट के लिए कोटेशन आमंत्रित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि ग्राम पंचायत, स्कूलो व डिग्री कालेजों से प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के समय प्रोजेक्टर-टेलीविजन के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है, जेम पोर्टल पर प्रोजेक्टर-टेलीविजन (42 इंच/अदद/प्रतिदिन) किराये पर उपलब्धता न होने के कारण फर्म का चयन कोटेशन के आधार पर किये जाने विषयक दिनांक 18 दिसंबर 2023 तक मुहर बन्द कोटेशन दोपहर 12.00 बजे तक आंमत्रित किया जाता है, जो उसी तिथि को सायं 3.00 बजे अपर जिलाधिकारी के निर्वतन कक्ष में खोला जायेगा।
इच्छुक पंजीकृत व्यापारी, कोटेशनदाता या फर्म दिनाँक 18 दिसंबर 2023 को दोपहर 12.00 बजे तक जिलाधिकारी कार्यालय के आपदा कक्ष में अपना कोटेशन प्राप्त करा सकते है। निर्धारित तिथि एवं समय के उपरान्त प्राप्त कोटेशनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
एक अन्य विज्ञप्ति के अनुसार अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि ग्राम पंचायत, स्कूलो, डिग्री व कालेजों से प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के समय लंच पैकेट (रोटी-2, सब्जी-2, दाल, चावल, मीठा, सलाद) प्रदान किया जाना हैl
उक्त कार्य हेतु इच्छुक पंजीकृत व्यापारी, कोटेशनदाता या फर्म उक्त निर्धारित समय व दिन पर प्रतिभाग कर सकते हैंl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत

एसएनसीयू में 36 और पीआईसीयू में 20 बच्चे भर्ती, दो कम वजन वाले नवजातों के…

28 minutes ago

मानदेय वृद्धि और कैशलेस इलाज की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का आंदोलन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा सहित अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान…

34 minutes ago

मुकदमे में नाम आने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, एक घंटे बाद सुरक्षित उतरा

शिकायत पर सुनवाई न होने का लगाया आरोप, सोशल मीडिया पर खुद को बेगुनाह बताते…

40 minutes ago

दो दिन मारपीट का आरोप तीसरे दिन गढ़ी थूक चटवाने की कहानी CCTV में नहीं मिला सबूत

पीड़िता के मुकदमे के बीच पुलिस पर नए आरोप, CCTV फुटेज में नहीं मिलने की…

1 hour ago

धान खरीद में तेजी लाने के लिए डीएम सख्त, केंद्र प्रभारियों को दी चेतावनी

102 केंद्रों पर 537 किसानों से खरीदा गया 2,416 मीट्रिक टन धान, लक्ष्य 2.32 लाख…

2 hours ago