मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों की बैठक कांग्रेस कार्यालय बुनकर कॉलोनी में संपन्न हुआ, जिसमें संगठन के कार्यो की समीक्षा करते हुए निर्णय लिया गया कि कांग्रेस पार्टी के नेता जिले के प्रत्येक गांव में जाकर एक चौपाल का आयोजन कर पार्टी के नीति के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेगे ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और जनपद प्रभारी डॉ जनक कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ता गांव में जाकर संगठन को मजबूत करते हुए आमजन को भाजपा की अलोकतांत्रिक क्रियाकलाप को विस्तार से बताएं, जिससे उनके जनविरोधी किए गए कार्यों का पर्दाफाश हो सके। 2024 में विपक्ष एकजुट होकर लड़ने की तैयारी कर रहा है और शत-प्रतिशत है कि कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनना सुनिश्चित है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि नफरत छोड़ो भारत जोड़ो चौपाल कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस जनपद के सभी गांवो में करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत ब्लॉक अध्यक्ष जिला सचिव के माध्यम से निगरानी करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा। हमारे महासचिव व उपाध्यक्ष इन कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि होंगे यह कार्यक्रम जनता से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण साधन है, इस कार्यक्रम के माध्यम से 2024 में सरकार बनाने में हम कामयाब होंगेजिला उपाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के क्रियाकलापों से देश की जनता ऊब चुकी है वह कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता 2024 के लिए कमर कस चुके हैं और पूरा विपक्ष के साथ देश में सरकार बनाने के लिए कटिबद्ध है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह, जिला महासचिव विनोद कुमार, नजीर अहमद, ब्रह्मानंद पाण्डेय, जिला सचिव रामकरण यादव, महेंद्र प्रताप सोनकर, शाहिद फारुकी, शिवाजी कनौजिया, संपत मौर्या, ओबेदुल्ला, मीना भारती, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, मनसा राजभर, अशोक राय के अलावा चंदू भाई, अरविंद कुमार राय, शशिकांत राय, सावित्री, स्वामी नाथ राय, प्रदीप तिवारी, सुभाष राम, अरुण सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर फेडरेशन (नई दिल्ली) के तत्वावधान में…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। शहर के जर्नलिस्ट प्रेस क्लब सभागार में कौटिल्य परिषद द्वारा चिंतन बैठक…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में जहरखुरानी कर लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के तहत…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा हेतु देवभूमि देवरिया के तीन…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के चिलुआताल क्षेत्र में भाजपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिकोत्सव…