मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
घाटकोपर ( पूर्व) के पुणे विद्यार्थी गृह में वार्षिक महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही है। 4 फरवरी को होने वाले इस समारोह के मद्देनजर कॉलेज के प्रवेश द्वार पर राष्ट्रीय पक्षी “मोर ” की रंगोली बनाई गई है। शिक्षा के साथ -साथ कला से परिपूर्ण कॉलेज की चार छात्राओं ने “मोर ” के आकर को रंगोली से सजाया है। इनमें अस्मिता कदम , अंजली राम , मुस्कान मुल्ला और सिद्धि तांबे का समावेश है। विभिन्न रंगों से सजे मोर की रंगोली का मुआइना करने पहुंचे पुणे विद्यार्थी गृह कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के प्रिंसिपल डॉ. अजय पाठक खुद को रोक नहीं पाए और कहा वाह बहुत खूब , साथ ही इन छात्राओं की जम कर तारीफ की , हलांकि उनके साथ अन्य प्रोफेसर और छात्र भी शामिल थे। रंगोली की इस कला को सभी देखते ही रह गए और सभी ने इसकी तारीफ की।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…