पितरों की याद में वृद्धाश्रम पहुंचकर पुष्पा चतुर्वेदी ने किया बुजुर्गों का मान सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l पितृ पक्ष की चतुर्दशी, शुक्रवार को जिले के सियरासाथा स्थित वृद्धाश्रम पहुंच कर प्रभा देवी समूह की प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने बुजुर्गों का पांव पखारते हुए विविध प्रकार के फल, भोजन और मिठाई खिलाकर उनका हालचाल जाना।
श्रीमती चतुर्वेदी ने कहा कि आधुनिकता की चकाचौंध में लोग अपनों को घरों से दूर कर दे रहे हैंl ऐसे में अपने पूर्वजों को याद कर हम इस तरह की भी सेवा कर सकते हैं। इससे निश्चित ही उनकी आत्मा खुश होगी। वास्तव में पितृपक्ष का मकसद यही है कि लाचार और परेशान लोगों को अपने पूर्वजों की याद में किया गये कार्य का पुण्य पूर्वजों तक पहुंच सकता है।वृद्धाश्रम के बुजुर्गों की सेवा के बाद पुष्पा चतुर्वेदी ने सभी से अपील की कि अपने घर का सदस्य मानते हुए बेहिचक कभी भी किसी प्रकार की समस्या को बताइएगा, आप के एक संदेश पर आप बेटी आप के बीच होगीl
अपनों से तिरस्कृत बुजुर्ग अपनत्व, प्यार सम्मान से अभिभूत सभी श्रीमती चतुर्वेदी को गले लगा कर भावुक मन से विदा करते हुए आशीष दियाlइस अवसर पर प्रधानाचार्य शैलेश त्रिपाठी, राजेश कुमार पाण्डेय, सीएम रितेश त्रिपाठी, अनूप विश्वकर्मा, नेहा राय, सुजीत कुमार गौड़, आलोक पाण्डेय सहित वृद्धाश्रम कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

डीएम ने काली कुण्डा मंदिर तालाब का किया निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के…

1 hour ago

ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सात वर्षीय बच्ची को रौंदा, मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में तेज रफ्तार ईंट लदी…

1 hour ago

अवैध गैस रिफिलिंग करते दुकानदार के खिलाफ एफआईआर

घरेलू सिलेंडर से पांच किलो के सिलेंडर में की जा रही थी गैस रिफिलिंग, उपकरण…

1 hour ago

पिता की मौत के मामले में चार दोषियों को पांच-पांच वर्ष का सश्रम कारावास

प्रभावी पैरवी के बाद प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला, प्रत्येक दोषी…

1 hour ago

गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पदकों की झड़ी, गोरखपुर मंडल में दिखाएंगे दम

जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…

2 hours ago

अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…

4 hours ago