बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l लक्ष्य के सापेक्ष धान क्रय केंद्र विपणन शाखा खुटेहना में अब तक 12 किसानों से 422 कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है। जबकि इस धान क्रय केंद्र पर 15000 कुंटल का लक्ष्य रखा गया है।
धान क्रय केंद्र प्रभारी विजय कुमार यादव ने बताया कि सरकार की मंशा को पूरा करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। सरकार की तरफ से 15000 कुंटल का लक्ष रखा गया है। जिसमें अब तक 12 किसानों को प्रेरित कर 422 कुंटल धान की खरीद किया जा चुका है। जिसमें रामेंद्र काधी कुईया, विशाल मिश्रा पकड़ी कला, अवधेश पकड़ी कला, राधा खजूरी, मायादेवी फरदा सुमेरपुर, देव नारायण सिंह लालपुर, सहित 12 किसानों का धान तौल किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पूरा प्रयास है कि सरकार की मंशा के अनुसार धान खरीद का लक्ष्य पूरा किया जा सके। इसके लिए गांव के किसानों को प्रेरित किया जा रहा है।
इसी क्रम में साधन सहकारी समिति खुटेहना में किसानों से 15 कुंतल धान की खरीद की गई। केंद्र प्रभारी ज्योति प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि हमारे यहाँ किसान बराबर धान लेकर आ रहे हैं और नियमानुसार धान की खरीद की जा रही है। ग्राम पंचायत सेवढा के धान क्रय केंद्र प्रभारी पाटेश्वरी प्रसाद पांडे ने बताया कि हमारे यहां 10000 कुंटल का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें 26 किसानों से 2000 कुंतल धान की खरीदारी की जा चुकी है। लगातार लक्ष्य की पूर्ति करने के लिए प्रयास जारी है।
More Stories
पीडीए लड़ेगी सामाजिक न्याय की लड़ाई- डॉ० विवेक पटेल
बच्चों को विशेष सुरक्षा व सहायता का अधिकार- एडीजे
सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को नमन