पतालकुई में पंपिंगसेट चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थाना घुघली क्षेत्र के ग्राम पतालकुई में खेतों की सिंचाई के लिए लगे दो पंम्पिंग सेट की चोरी के मामले का पुलिस ने सफल अनावरण कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए दोनों पंम्पिंग सेट बरामद कर लिए हैं।
जानकारी के अनुसार 31 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने ग्राम पंचायत पतालकुई में खेतों में लगे दो पंम्पिंग सेट चोरी कर लिए थे। इस संबंध में थाना घुघली पर मु.अ.सं.26/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में घुघली पुलिस टीम लगातार कार्रवाई में जुटी थी।
शनिवार 07 फरवरी की सुबह लगभग 6:20 बजे सूचना के आधार पर पुलिस ने पतालकुई नहर पुलिया के पास से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्याम बिहारी (35) निवासी ग्राम बन्नी थाना कोठीभार, पवन राय (22) निवासी वार्ड नंबर 2 बृहस्पति बाजार घुघली तथा महेश (32) निवासी बेंलटीकरा डिहवा टोला थाना पनियरा के रूप में हुई है।
पुलिस ने उनके कब्जे से पदमा कंपनी एवं स्वदेश कंपनी के एक-एक पंम्पिंग सेट बरामद किए, जो इसी मामले से संबंधित हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रुचि, हेड कांस्टेबल बाबूलाल गुप्ता, हेड कांस्टेबल श्रवण यादव तथा कांस्टेबल अविनाश यादव शामिल रहे।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय महराजगंज भेज दिया है। मामले के खुलासे से क्षेत्रीय किसानों ने राहत की सांस ली है।

rkpshomnath

Recent Posts

उमेशचंद का दबदबा, लगातार आठवीं बार संभाली संगठन की कमान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की घुघली ब्लॉक इकाई का चुनाव…

9 minutes ago

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

11 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

12 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

12 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

13 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

13 hours ago