जिला प्रचारक ने अयोध्या से आई पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र दिया

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रामभक्तों और श्रद्धालुओं को निमंत्रण देने का अभियान चल रहा है।
जिला प्रचार प्रमुख जीवेश मिश्र ने गुरुवार को महराजगंज शहर व ग्रामीण इलाकों में पूजित अक्षत वितरण अभियान कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने घर-घर अक्षत, रामलला के विग्रह का चित्र व आमंत्रण पत्र देकर 22 जनवरी को आनंदोत्सव मनाने की अपील की। जयश्रीराम का जयघोष कर कार्यकर्ता अक्षत वितरण अभियान में बांटे जा रहे आमंत्रण पत्रक के माध्यम से भक्तों को अवगत करा रहे हैं। पत्रक के पिछले हिस्से में मंदिर के स्वरूप व इसकी विशेषताओं की जानकारी दी गई है। पत्रक में बताया गया है कि 32 सीढ़ियां चढ़कर भक्तों को रामलला के दर्शन प्राप्त होंगे। मंदिर में बनने वाले अन्य प्रकल्पों, मंदिर की भी जानकारी दी गई है। कार्यकर्ता लोगों से 22 जनवरी को पूजा, कीर्तन करने व शाम को भव्य दीपावली मनाने की भी अपील की।
सुबह 7 बजे सभी कार्यकर्ता हनुमानगढ़ी पर एकत्रित हुए और जय श्रीराम के जयघोष के उपरांत नगर प्रचारक हिमांशु व नगर अभियान प्रमुख डॉ आशीष मिश्र के नेतृत्व में अमरूतिया बाज़ार में पूजित अक्षत वितरण का कार्य प्रारंभ हुआ।पूजित अक्षत पाकर सभी हिंदू परिवार खुद को सौभाग्यशाली समझ रहे थे।दोपहर 2 बजे सतभरिया ग्राम सभा में सुनील मिश्रा व श्यामसुंदर पांडेय के नेतृत्व में पूजित अक्षत पूरे गांव में वितरित हुआ। सह जिला कार्यवाह अनिल ने बताया की 6 जनवरी को महराजगंज के पी0जी0 कॉलेज खेल मैदान परिसर से सुबह 10 बजे भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली जाएगी जिसमें पूरे ज़िले से रामभक्त सम्मलित होंगे। इस दौरान जिला संपर्क प्रमुख विमल ,नगर संघचालक आलोक, दुर्गेश ,नीरज पांडेय , मनीष , धनंजय, विशाल ,विकास ,चन्दन ,करन, देवांश पांडेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहें ।

rkpshomnath

Recent Posts

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

2 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

3 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

3 hours ago

10 साल बाद JTET का इंतजार: 11 अक्टूबर की संभावित तारीख पर संकट, अब JAC के फैसले का इंतजार

11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…

3 hours ago

बंदरों के आतंक से बच्चे स्कूल जाने से डर रहे, दर्जनों को कर चुके घायल

एक बंदर पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, दूसरे को पकड़ने की मांग बहराइच…

3 hours ago

जंगल में छिपे हथियारों तक पहुंची पुलिस, मालती मुर्मू के इशारे पर हथियारों का जखीरा मिला

Ai निर्मित फोटो सांकेतिक चाकुलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर इलाके से…

3 hours ago