Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गई जनता की फरियाद

सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गई जनता की फरियाद

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बरहज तहसील के गांधी सभागार में शनिवार के दिन संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिसमें छोटे बड़े विवादों का समाधान एक छत के नीचे किया जा सके। समाधान दिवस के अवसर पर कुल 21 मामले आए, जिसमें 12 राजस्व एवं 5 पुलिस तथा विकास से 2, जबकि अन्य से 2 मामले देखे गए, जिसमें मौके से 1 मामले का निस्तारण किया गया जो पुलिस से संबंधित रहा। बाकी मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया, कि यथाशीघ्र मामलों का निस्तारण करें अधिकारी, जिससे लोगों को न्याय मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments