Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहीट वेव से बचाव हेतु किया जाए प्रचार-प्रसार-सीडीओ

हीट वेव से बचाव हेतु किया जाए प्रचार-प्रसार-सीडीओ

धनवंतरि सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की हुई बैठक

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिले में संचारी रोग को नियंत्रण और दस्तक अभियान में आशा-आंगनबाड़ी हर घर दस्तक देकर जागरूक कर रहीं हैं । दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए 1 से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण और 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जा रहा । शुक्रवार को सीडीओ प्रत्यूष पाण्डेय की अध्यक्षता में धनवंतरि सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की गयी। हीट वेव से बचाव के लिए उपायों का विद्यालयों एवं जनमानस में व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये।
बैठक सीडीओ प्रत्यूष पाण्डेय ने सभी विभागों को अभियान को सफल बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि कचरा निस्तारण, सूकरबाड़ों को आबादी से दूर रखने, आबादी वाले क्षेत्रों में घरों के आस-पास झाड़ियों की साफ- सफाई, नालियों को ढकने, घर से छछूंदर, चूहों को भगाने, जल भराव को रोकने, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। हीट वेव व स्ट्रोक से बचाव संबंध में उन्होंने कहा कि भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जनमानस के लिए शीतल एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, गर्मी से बचाव के लिए शेलटर्स की व्यवस्था, व्यस्त स्थानों पर मौसम के पूर्वानुमान तथा तापमान का डिस्प्ले और विद्यालयों में हीट वेव से बचाव के लिए उपायों का जनमानस में व्यापक प्रचार प्रसार सम्मिलित किया जाए।
सीएमओ डा. राजेश झा ने बताया कि 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जा रहा । इसके तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बुखार, इंफ़्लुएंजा लाइक इलनेस, फाइलेरिया, काला जार, कुष्ठ रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों और कुपोषित बच्चों का नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित सम्पूर्ण विवरण ईकवच पोर्टल पर अपलोड कर रहीं है।
बैठक में एसीएमओ डॉ संजय गुप्ता, एसीएमओ डॉ सुरेंद्र चौधरी, डीपीओ कृष्णकांत राय, मेडिकल कालेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ आरके श्रीवास्तव, डीपीएम पूनम, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ आरपी यादव, डीएमओ सीपी मिश्रा, सहायक मलेरिया अधिकारी सुधाकर मणि, पाथ संस्था से अभिषेक सहित अन्य विभागो के लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments