संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभारी अधिकारी (निर्वाचन)/उप जिलाधिकारी (न्यायिक) धनघटा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश के क्रम में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु स्वीप योजना के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिलाधिकारी मेहदावल, खलीलाबाद एवं धनघटा तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/तहसीलदार मेहदावल, खलीलाबाद एवं धनघटा को अवगत कराया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु स्वीप योजना के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता बूथों पर अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची 09 एवं 10 मार्च 2024 को दोनों दिन समय पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 2.00 बजे के मध्य मतदाता सूची पढ़ी जायेगी।
उक्त के संबंध में फोटोग्राफ्स एवं वीडियो क्लिप इत्यादि के संबंध में सूचना निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उक्त के दृष्टिगत उन्होंने सभी तहसीलों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को अवगत कराया है कि निर्धारित प्रारूप पर बूथवार सूचना साफ्ट एवं हार्डकापी में दिनांक 09 मार्च 2024 एवं 10 मार्च 2024 को सांय 5.00 बजे तक उपलब्ध कराएं।
देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…
छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…
एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…
16 किलोमीटर की नई सड़क से 32 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ, शासन की…
भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…
मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…