उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर शासनादेश के विरुद्ध निविदा जारी कर रहा है लोक निर्माण विभाग

आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार समिति में प्रमुख अभियंता को लिखा पत्र

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार समिति ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को पत्र भेजकर उच्च न्यायालय के आदेश एवं प्रदेश सरकार का शासनादेश को विभाग में पालन कराने की मांग की है।

प्रमुख अभियंता को भेजे गए पत्र में आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार समिति के अध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा है कि पीडब्ल्यूडी में उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना की जा रही है। गोरखपुर के प्रांतीय खंड द्वारा निविदाओं में जमानत राशि ली जा रही है। यही नहीं प्रांतीय खंड गोरखपुर द्वारा मांगी गई निविदा विभिन्न पत्रांकों द्वारा दो बार आमंत्रित की गई है। बस्ती परिक्षेत्र में भी इसका पालन नहीं हो रहा है। समिति के अध्यक्ष शरद सिंह प्रमुख अभियंता से आग्रह किया है कि विभाग में शासनादेश और न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराएं। साथ ही न्यायालय के आदेशों के विपरीत जारी की गई निविदाओं को निरस्त कराये।

Editor CP pandey

Recent Posts

सूर्य पर विशाल और खतरनाक सनस्पॉट से वैज्ञानिक चिंतित, धरती पर असर की आशंका

सूर्य की सतह पर बना एक बेहद बड़ा और अस्थिर सनस्पॉट इन दिनों वैज्ञानिकों की…

11 minutes ago

शिक्षा बजट में वृद्धि जीडीपी दर से भी कम, केंद्र सरकार की उदासीनता उजागर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देश की नाममात्र सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में बीते वर्ष करीब…

24 minutes ago

15वें वित्त आयोग के कार्यों की समीक्षा: डीएम ने दी कई विकास योजनाओं को मंजूरी नाली, स्ट्रीट लाइट, आरओ प्लांट और सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष जोर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जिले में शहरी विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मंगला…

31 minutes ago

माटी कला स्वरोजगार और जीविकोपार्जन का बेहतर संसाधन

कुम्हारी कला को आधुनिकतम स्वरूप दिए जाने की आवश्यकता .डॉ हरेंद्र प्रजापति मऊ (राष्ट्र की…

42 minutes ago

बुनकर वाहिनी से बुनाई व्यवसाय के कारीगरों की उम्मीदें हुई बलवती

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पावरलूम बुनकरों की समस्याओं को मुखरता से उठाने वाले एकबाल अहमद जो…

46 minutes ago

कैंसर को चुनौती देता साहस: समाज के लिए प्रेरणा बने कर्नल मिश्रा दंपत्ति

कैंसर दिवस पर विशेष रिपोर्ट | नवनीत मिश्र देश में हर साल लाखों लोग कैंसर…

1 hour ago