एक युवती ने अपनी सहेली को झांसा देकर फरार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
एक युवती ने नहर में डूबने का नाटक कर फरार हो गई। युवती की सहेली के शोर मचाने पर ग्रामीण पुलिया के पास पहुंच कर युवती की तलाश करने लगे। पुलिस रात भर गोताखोरो की मदद से युवती की नहर में तलाश करती रही। युवती शनिवार की भोर में पुरवा चौराहे से बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने राहत की सास लिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का विवाह परिजनों ने तय कर दिया था। युवती ने शादी से इंकार कर दिया था। लेकिन परिवार के लोग युवती की शादी करने के लिए अड़े हुए थे। युवती दूसरे युवक से शादी करना चाहती थी। लेकिन परिवार वालों के आगे उसकी एक नहीं चल रही थी। वह घर से भागना भी नहीं चाहती थी। जिससे परिवार का मान सम्मान कम न हो जाए। उसने अपनी सहेली के साथ नहर में डूबने की कहानी रचने की तैयारी की। देर शाम को दोनों युवती गांव के समीप नहर के पास बने पुलिया पर पहुंची। जहां युवती अपना दुप्पटा नहर में फेंक कर फरार हो गई। युवती के वहां से कुछ दूरी पर चले जाने के बाद वह शोर मचाने लगी। उसने बताया कि उसकी सहेली पुलिया पर बैठी हुई थी अचानक वह नगर में गिर गई। जिससे वह पानी की धारा में बह गई। इसकी सूचना पर युवती के परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिया के आस पास युवती को नगर में खोजने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवती की तलाश में जुट गई। पुलिस के खोजने के बाद भी नहीं मिली तो पुलिस ने गोताखोरों के सहयोग से तलाश शुरु किया। रात भर पुलिस ने गोताखोरों और ग्रामीणों के सहयोग से खोजती रही। इसी बीच युवती किसी तरह पुरवा चौराहे पर पहुंची। जहां पर एक व्यक्ति ने भोर में अकेली युवती को देख कर पूछताछ किया। युवक ने युवती के बारे में पुलिस को सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अपने साथ लाकर पूछताछ किया। युवती ने जब घटना के बारे में जानकारी दी तो पुलिस सन्न रह गई। इसकी सूचना युवती को खोज रहे पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने युवती को परिजनों को सौंप दिया।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

6 hours ago

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

21 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

21 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

22 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

22 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

22 hours ago