Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपब्लिक स्कूल ने किए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग के आयोजन

पब्लिक स्कूल ने किए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग के आयोजन

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
21 जून 2025 भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के बनकटा थाना क्षेत्र स्थित जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया।
बताते चलें कि विद्यालय प्रांगण में इस विशेष आयोजन अवसर पर जिला शारीरिक शिक्षक श्री राहुल कुमार द्वारा विद्यालय के सभी छात्रों एवं शिक्षकों को योग व्यायाम का अभ्यास कराया गया।
वहीं कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य नमस्कार से करते हुए छात्रों को कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, ताड़ासन सहित अनेक योग आसान का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक के द्वारा आसनों का अभ्यास कराया, साथ ही स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी समझाया। बच्चों ने पूरे उत्साह सहित भाग लिया एवं अनुभव किया कि योग के नियमित अभ्यास से मानसिक शांति, एकाग्रता शारीरिक ऊर्जा में में कैसे आश्चर्यजनक रूप से वृद्धि संभव है।छात्रों ने हर दिन 15 मिनट योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे ऐसा स्वयं कहा!
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन मोहन द्विवेदी ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताए “योग केवल एक व्यायाम नहीं, यह एक जीवनशैली है। हमें यह न केवल स्वस्थ रखता है, बल्कि जीवन में संतुलन और सकारात्मकता भी लाता है। हर विद्यार्थी को प्रतिदिन योग करना ही चाहिए ताकि वह मानसिक रूप से प्रसन्न, अनुशासित और आत्मविश्वासी बन सके।” साथ ही कहा कि प्रतिदिन योगाभ्यास करने और अपने परिवार में भी योग को प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments