बनकटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ठहराव को लेकर जनता में आक्रोश, सांसद रमाशंकर विद्यार्थी कर रहे हैं लगातार मांग

(बृजेश मिश्र के कलम से )

बनकटा /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बनकटा रेलवे स्टेशन पर कोविड-19 महामारी के दौरान बंद हुए ट्रेनों के ठहराव को लेकर अब क्षेत्रीय जनता में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। वर्षों बीत जाने के बावजूद आज तक ट्रेनों का ठहराव पुनः शुरू नहीं हो सका है, जिससे यात्रियों, खासकर छात्र-छात्राओं, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इस मुद्दे को लेकर सलेमपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद रमाशंकर विद्यार्थी लगातार आवाज उठा रहे हैं। वे कई बार रेल मंत्रालय को पत्र लिख चुके हैं और संसद में भी यह मांग रख चुके हैं कि बनकटा स्टेशन पर पूर्व की भांति ट्रेनों का ठहराव पुनः शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि यह केवल एक मांग नहीं, बल्कि जनहित का सवाल है। लेकिन विपक्षी सांसद होने के कारण केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय इस गंभीर समस्या को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं।

छात्रों और ग्रामीणों की बड़ी समस्या

बनकटा रेलवे स्टेशन से कई गांवों के लोग सीधे जुड़े हैं। यहां से ट्रेनों के रुकने से छात्र-छात्राओं को अपने कॉलेज और विश्वविद्यालय जाने में सहूलियत मिलती थी। नौकरीपेशा लोग भी प्रतिदिन इसी स्टेशन से यात्रा करते थे। लेकिन अब इन्हें कई किलोमीटर दूर अन्य स्टेशनों पर जाना पड़ता है, जिससे समय, पैसा और श्रम – तीनों की बर्बादी हो रही है।

जनता में है भारी रोष

स्थानीय लोगों ने बताया कि कोविड का बहाना बनाकर ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया था, लेकिन अब जब देशभर में सभी सेवाएं सामान्य हो चुकी हैं, तो बनकटा जैसे छोटे लेकिन व्यस्त स्टेशन पर ट्रेनें क्यों नहीं रुक रहीं? ग्रामीणों का कहना है कि यह सरकार की उपेक्षा का उदाहरण है। यदि जल्द ही ठहराव बहाल नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने कहा –

“बनकटा स्टेशन का ठहराव बहाल कराना मेरी प्राथमिकता में है। मैंने संसद में मुद्दा उठाया है, रेल मंत्री को पत्र लिखा है। लेकिन दुख की बात है कि जनता की जरूरतों को राजनीतिक चश्मे से देखा जा रहा है। यह एक प्रकार से लोकतंत्र का अपमान है।”

जन आंदोलन की चेतावनी

स्थानीय सामाजिक संगठनों, छात्र संघों और व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि अगर एक महीने के अंदर ट्रेनों का ठहराव बहाल नहीं किया गया, तो वे रेलवे स्टेशन पर धरना, प्रदर्शन और चक्का जाम जैसे कदम उठाएंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

52 minutes ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

2 hours ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

19 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

20 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

20 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

20 hours ago