जन शिकायतो का निस्तारण गुणवत्तापरक किया जाये-ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील सभागार में तहसील समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस आयोजित की गई ज्वाईंट मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिया, कि अधिकारी गण जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर समस्याओं का जमीनी स्तर पर निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है और जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एंव समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथकिता है। आए हुए मामलों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता नही होनी चाहिए, अन्यथा संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा। उक्त निर्देश ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए कही। इस अवसर पर सदर तहसील में आयें मामलों को एक सप्ताह के अन्दर निस्तारित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये । ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट ने विगत सम्पूर्ण समाधान दिवस के प्रार्थना पत्र के निस्तारित मामलों के सत्यापन कराकर शिकायत के निस्तारण की गुणवत्ता की जांच भी कराया। अधिकारी गण स्वयं मौक पर जाकर शिकायतो का निस्तारण कराकर सदर तहसील को रिर्पोट प्रस्तुत करे। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि जन शिकायतो का निस्तारण गुणवत्तापरक किया जाये। शिकायतों के गुणवक्तापरक निस्तारण न होन पर कठोर कार्यवाही किया जायेगा। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी नियमित भ्रमण करते रहे। जनता के शिकायतो का निस्तारण स्वयं करे अधीनस्थ पर ना छोडे।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी गण ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी, अपर एस डी एम सदर कुंवर सचिन सिंह, तहसीलदार सदर ध्रुवेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडे, नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव, नायब तहसीलदार भागीरथी सिंह, नायब तहसीलदार हिमांशु सिंह, नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन, कानूनगो लेखपाल अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

दो साल बाद जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना हुआ मुश्किल, अब कोर्ट के आदेश के बिना नहीं होगा पंजीकरण

नई व्यवस्था लागू होते ही बदले नियम, पुराने मामलों के आवेदकों को प्रथम श्रेणी न्यायिक…

3 hours ago

35 लोगों से भरी स्कूल बस पर काल बनकर आया डंपर, शीशे टूटे, बच्चे घायल; टीचर ने गंवाई जान

कानपुर में स्कूल बस का भीषण हादसा, डंपर की टक्कर से महिला टीचर की मौत;…

3 hours ago

लद्दाख के नक्शे में बड़ा बदलाव! 28 जगहों को मिली आधिकारिक पहचान, जानिए पूरी सूची

लद्दाख को लेकर केंद्र का बड़ा कदम! 28 जगहों और भौगोलिक संरचनाओं के नाम अब…

3 hours ago

बुजुर्गों से संवाद, बालिकाओं की सुरक्षा और संदिग्धों की चेकिंग

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में सुबह की शुरुआत को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस…

4 hours ago

नबान्न में PMO का नाम लेकर मांगी गोपनीय जानकारी! दिल्ली से पकड़ी गई आकांक्षा विद्यार्थी

पीएमओ अधिकारी बनकर नबान्न में घुसी महिला गिरफ्तार, दिल्ली से बंगाल लाई गई; अंतरराज्यीय कनेक्शन…

7 hours ago

स्पेशल TET पर शिक्षामित्रों को बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने 220 की याचिका खारिज की, जानिए अब क्या होगा

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के करीब 1.43 लाख शिक्षामित्रों के लिए स्पेशल TET…

7 hours ago